Report By: Nadeem Naqvi
हापुड़। यूजीसी से जुड़े प्रस्तावित प्रावधानों और उनके संभावित प्रभाव को लेकर धौलाना तहसील में चल रहे विरोध प्रदर्शन को समाजवादी पार्टी के नेता एवं धौलाना विधानसभा-58 से भावी प्रत्याशी दिग्विजय शिशौदिया ने समर्थन दिया। उन्होंने प्रदर्शन में सहभागिता करते हुए कहा कि शिक्षा व्यवस्था और युवाओं के भविष्य से जुड़े किसी भी महत्वपूर्ण निर्णय पर व्यापक चर्चा होना जरूरी है। उन्होंने कहा कि ऐसे विषयों पर समाज के सभी वर्गों, शिक्षकों और संबंधित पक्षों की राय को गंभीरता से सुना जाना चाहिए।
दिग्विजय शिशौदिया ने कहा कि विश्वविद्यालयों की स्वायत्तता, शिक्षकों की भूमिका, सामाजिक प्रतिनिधित्व और समान अवसर जैसे विषय सीधे तौर पर विद्यार्थियों और आने वाली पीढ़ियों के भविष्य से जुड़े हैं। इसलिए इनसे संबंधित नीतियों को लागू करने से पहले उनके संभावित प्रभावों पर खुलकर चर्चा होनी चाहिए।
उन्होंने कहा कि “मैं समाज की चिंताओं के साथ मजबूती से खड़ा हूं। जनहित से जुड़े मुद्दों पर समाज के बीच पहुंचकर अपनी बात रखना मेरी राजनीतिक और सामाजिक जिम्मेदारी है। लोकतंत्र में शांतिपूर्ण तरीके से अपनी आवाज उठाना प्रत्येक नागरिक का अधिकार है।”
सपा नेता ने कहा कि समाजवादी विचारधारा हमेशा सामाजिक न्याय, समान अवसर और लोकतांत्रिक अधिकारों की मजबूती की पक्षधर रही है। उन्होंने लोगों से अपील की कि शिक्षा और युवाओं के भविष्य से जुड़े इस मुद्दे को गंभीरता से समझें और लोकतांत्रिक एवं शांतिपूर्ण तरीके से अपनी आवाज बुलंद करें। उन्होंने कहा कि समाज की जायज चिंताओं को सरकार और संबंधित संस्थानों तक मजबूती से पहुंचाया जाना चाहिए।
विज्ञापन
_______


0 Comments