Report By: Nadeem Naqvi
हापुड़। धौलाना विधानसभा क्षेत्र के कस्बा धौलाना स्थित राज शगुन फार्म हाउस में आयोजित श्रीमद्भागवत कथा में समाजवादी पार्टी के प्रदेश सचिव एवं पूर्व गौतमबुद्ध नगर जिलाध्यक्ष प्रताप सिंह चौहान ने पहुंचकर कथा श्रवण किया। उन्होंने महाराज श्री का आशीर्वाद लेते हुए क्षेत्र की सुख, शांति, समृद्धि और उन्नति की कामना की।
इस दौरान सपा नेता प्रताप सिंह चौहान ने कहा कि श्रीमद्भागवत कथा केवल धार्मिक आयोजन नहीं, बल्कि समाज को संस्कार, सद्भाव और सत्य के मार्ग पर चलने की प्रेरणा देने का माध्यम है। भगवान की कथा का श्रवण मनुष्य को आत्मचिंतन करने और अपने जीवन में अच्छे विचारों को अपनाने की प्रेरणा देता है। ऐसे धार्मिक आयोजनों से समाज में आपसी भाईचारा और सकारात्मक वातावरण मजबूत होता है।
उन्होंने कहा कि धौलाना क्षेत्र की जनता की खुशहाली और समृद्धि के लिए वह सदैव कामना करते हैं। धार्मिक और सामाजिक आयोजनों में क्षेत्रवासियों के साथ सहभागिता करना उन्हें आत्मिक संतोष प्रदान करता है।


0 Comments