हापुड़- देवली में सपा की पीडीए पंचायत, पदम सिंह जाटव बोले- जनता से सीधा संवाद ही संगठन की असली ताकत, ग्रामीणों की समस्याएं सुनीं, सामाजिक न्याय और संविधान की रक्षा के लिए कार्यकर्ताओं से जुटने का आह्वान


Report By: Nadeem Naqvi 
हापुड़। गढ़मुक्तेश्वर विधानसभा क्षेत्र के ग्राम देवली में सोमवार को समाजवादी पार्टी की ओर से पीडीए पंचायत आयोजित की गई। पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के दिशा-निर्देश पर हुई पंचायत में कार्यकर्ताओं ने संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत करने के साथ जनता से लगातार संपर्क बनाए रखने पर जोर दिया। इस दौरान ग्रामीणों की समस्याएं और सुझाव भी सुने गए।
सपा नेता पदम सिंह जाटव ने कहा कि पार्टी का संगठन तभी मजबूत होगा, जब कार्यकर्ता लगातार जनता के बीच रहकर उनकी समस्याओं को समझेंगे। उन्होंने कहा कि पीडीए पंचायत के माध्यम से गांव-गांव संवाद स्थापित कर लोगों की आवाज को संगठन के मंच तक पहुंचाया जा रहा है। कार्यकर्ताओं को चाहिए कि वे आपसी समन्वय के साथ पार्टी की नीतियों और अखिलेश यादव के विचारों को जन-जन तक पहुंचाएं।
उन्होंने कहा कि समाजवादी पार्टी सामाजिक न्याय, समानता, लोकतांत्रिक मूल्यों और संविधान की भावना को मजबूत करने के लिए लगातार काम कर रही है। जनता की समस्याओं को सुनना और उनके समाधान के लिए आवाज उठाना पार्टी की प्राथमिकताओं में शामिल है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत करने और हर वर्ग के लोगों से संपर्क बढ़ाने का आह्वान किया।
पंचायत में ग्रामीणों ने क्षेत्र की विभिन्न समस्याओं से पदम सिंह जाटव को अवगत कराया। इस दौरान देवेंद्र कुमार, अंकित कुमार, गौरव, लाल सिंह, मयंक, निखिल, मोनू, ब्रह्मसिंह कलवा, संदीप, निशांत, वंश, सचिन, हर्ष कुमार, कुंवरजीत, वीर सिंह, फूल सिंह, तपेंद्र, कनछिद, मोंटी सहित अन्य कार्यकर्ता और ग्रामीण मौजूद रहे।

Post a Comment

0 Comments