हापुड़- धौलाना में धूमधाम से निकली रामबरात, सपा नेता प्रताप सिंह चौहान ने फीता काटकर किया शुभारम्भ


Report By: Nadeem Naqvi 
हापुड़। धौलाना कस्बे में आयोजित भव्य रामबरात में रविवार को श्रद्धा और उल्लास का माहौल देखने को मिला। विधानसभा धौलाना-58 से सपा नेता प्रताप सिंह चौहान ने कार्यक्रम में पहुंचकर रामबरात का फीता काटकर शुभारंभ किया और प्रभु श्रीराम की पावन यात्रा को आगे बढ़ाया। इस दौरान आयोजकों और क्षेत्रवासियों ने उनका जोरदार स्वागत किया।
रामबरात के दौरान कस्बे में जगह-जगह लोगों की भीड़ नजर आई। बैंड-बाजे और डीजे की धुन के बीच प्रभु श्रीराम के जयकारों से वातावरण भक्तिमय हो गया। प्रताप सिंह चौहान ने रामबरात में शामिल होकर श्रद्धालुओं और क्षेत्रवासियों से मुलाकात की तथा आयोजन के लिए सभी को शुभकामनाएं दीं।
सपा नेता प्रताप सिंह चौहान ने कहा कि प्रभु श्रीराम हमारी आस्था और संस्कारों के प्रतीक हैं। ऐसे धार्मिक आयोजन समाज में आपसी भाईचारे, प्रेम और सौहार्द को मजबूत करने का काम करते हैं। धौलाना की रामबरात में शामिल होकर उन्हें बेहद खुशी और आत्मीयता का अनुभव हुआ। उन्होंने कहा कि क्षेत्रवासियों द्वारा जो स्नेह और सम्मान दिया गया, उसके लिए वह सदैव उनके आभारी रहेंगे। प्रताप सिंह चौहान ने भव्य आयोजन के लिए ठाठें सिंह, विनय मास्टर, एडवोकेट अभिषेक तोमर, संदीप राणा, शिवम, विकास राघव एडवोकेट समेत सभी आयोजकों का आभार जताया।




विज्ञापन 

Post a Comment

0 Comments