Report By: Nadeem Naqvi
हापुड़। विधानसभा धौलाना-58 के गांव सिवाया में मंगलवार को मदन पाल सिंह नंबरदार की बरसी (श्राद्ध) के अवसर पर श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में समाजवादी पार्टी के नेता एवं धौलाना विधानसभा क्षेत्र के प्रमुख नेता प्रताप सिंह चौहान ने पहुंचकर स्व. मदनपाल सिंह के चित्र पर पुष्प अर्पित कर भावभीनी श्रद्धांजलि दी। उन्होंने दिवंगत आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की।
इस दौरान क्षेत्र के गणमान्य लोगों सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे। सभी ने मदनपाल सिंह के सामाजिक योगदान और व्यवहार को याद करते हुए उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की।
सपा नेता प्रताप सिंह चौहान ने कहा कि मदनपाल सिंह नंबरदार जी का व्यक्तित्व हमेशा लोगों के लिए प्रेरणादायी रहा। उन्होंने अपने जीवन में समाज और क्षेत्र के लोगों के साथ सदैव आत्मीय संबंध बनाए रखे। उनके निधन से परिवार के साथ-साथ समाज को भी अपूरणीय क्षति हुई है। उनकी स्मृतियां हमेशा हमारे बीच जीवित रहेंगी। ईश्वर दिवंगत पुण्यात्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दें और शोकाकुल परिवार को यह दुख सहन करने की शक्ति प्रदान करें।


0 Comments