Report By: Nadeem Naqvi
हापुड़। गोविन्दपुरम ब्लॉक प्रमुख संतोष यादव की माताजी की तेहरवीं के अवसर पर आयोजित श्रद्धांजलि सभा में समाजवादी पार्टी के नेता एवं धौलाना विधानसभा-58 से सक्रिय राजनीतिक चेहरा प्रताप सिंह चौहान शामिल हुए। उन्होंने दिवंगत माताजी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धासुमन अर्पित किए और उनकी आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की।
सभा में पहुंचे प्रताप सिंह चौहान ने शोक संतप्त परिवार के सदस्यों से मुलाकात कर दुख की घड़ी में अपनी संवेदनाएं व्यक्त कीं। उन्होंने परिजनों को ढांढस बंधाते हुए कहा कि अपनों को खोने का दुख शब्दों में व्यक्त नहीं किया जा सकता। ऐसे कठिन समय में परिवार के साथ खड़ा रहना ही सच्ची संवेदना है।
प्रताप सिंह चौहान ने कहा कि परिवार के किसी सदस्य का निधन जीवन की ऐसी क्षति है, जिसकी भरपाई संभव नहीं है। उन्होंने ईश्वर से दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान करने और शोकाकुल परिजनों को इस कठिन समय में धैर्य व शक्ति देने की कामना की।
श्रद्धांजलि सभा में क्षेत्र के विभिन्न हिस्सों से पहुंचे गणमान्य लोगों, सामाजिक कार्यकर्ताओं और नागरिकों ने भी दिवंगत माताजी के चित्र पर पुष्प अर्पित किए। सभी ने परिवार के प्रति अपनी संवेदनाएं प्रकट करते हुए दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की।


0 Comments