Report By: Nadeem Naqvi
हापुड़। धौलाना विधानसभा क्षेत्र के गांव सपनावत स्थित झारवीर बाबा मंदिर में आयोजित भव्य भंडारे में सपा नेता प्रताप सिंह चौहान ने पहुंचकर बाबा के दर्शन किए और आशीर्वाद प्राप्त किया। उन्होंने श्रद्धालुओं के बीच प्रसाद वितरण कर धार्मिक आयोजन में सहभागिता की। इस दौरान मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं की काफी भीड़ रही।
कार्यक्रम के दौरान गांव के प्रतिभाशाली खिलाड़ी अभय प्रताप पहलवान का राष्ट्रीय स्तर पर चयन होने पर सपा नेता प्रताप सिंह चौहान ने उन्हें धनराशि (सम्मान प्रतीक) भेंट कर सम्मानित किया। उन्होंने अभय प्रताप को उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि ग्रामीण क्षेत्र की प्रतिभाओं को उचित मंच और प्रोत्साहन मिलने से वे राष्ट्रीय स्तर पर क्षेत्र और जिले का नाम रोशन कर सकते हैं।
सपा नेता प्रताप सिंह चौहान ने कहा कि अभय प्रताप जैसे युवा खिलाड़ियों की सफलता पूरे क्षेत्र के लिए गर्व की बात है। युवाओं में प्रतिभा की कोई कमी नहीं है, जरूरत सिर्फ उन्हें प्रोत्साहन और सही अवसर देने की है। मैं अभय के उज्ज्वल भविष्य की कामना करता हूं और उम्मीद है कि वह आगे भी शानदार प्रदर्शन कर क्षेत्र का नाम रोशन करेंगे।


0 Comments