हापुड़- युवाओं के दम पर मिशन-2027 की तैयारी, यूथ ब्रिगेड के पदाधिकारियों ने ली शपथ


Report By: Nadeem Naqvi 
हापुड़। नगर के बुलंदशहर रोड स्थित समाजवादी पार्टी के जिला कार्यालय पर रविवार को मुलायम सिंह यूथ ब्रिगेड के नवनियुक्त पदाधिकारियों का शपथ ग्रहण एवं नियुक्ति पत्र वितरण समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में युवा कार्यकर्ताओं ने भाग लिया। समारोह की अध्यक्षता सपा जिलाध्यक्ष आनंद गुर्जर ने की।
कार्यक्रम के दौरान युवाओं ने समाजवादी पार्टी की नीतियों और राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के नेतृत्व में आस्था जताते हुए पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। नवनियुक्त पदाधिकारियों को संगठन में उनकी जिम्मेदारियों से अवगत कराते हुए पद एवं दायित्व की शपथ दिलाई गई और नियुक्ति पत्र सौंपे गए।
महिला पदाधिकारियों में काजल रानी, चंचल, वंशिका, शिवानी और संध्या सैनी को जिम्मेदारी दी गई। वहीं आदित्य गिरि, आबिद कावी, अमन गहलोत, अंशुल भाटी, इरशाद कावी, करीम जलबसी, कालू, करन रावत, धर्मेंद्र कुमार, माधव शर्मा, निशांत रावत, प्रबल सिंह, प्रशांत चौहान, प्रशांत राणा, फिरोज त्यागी, विशाल दयाल, शादाब कावी, साकिर और संदीप सहित अन्य कार्यकर्ताओं को संगठन में दायित्व सौंपे गए।
सपा जिलाध्यक्ष आनंद गुर्जर ने कहा कि युवाओं को संगठन की रीढ़ माना जाता है। पार्टी युवाओं को आगे बढ़ने के अवसर देने के साथ उनकी आवाज को मजबूती से उठाने का काम कर रही है। यूथ ब्रिगेड के नए पदाधिकारी गांव-गांव और बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत करें तथा समाजवादी विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाएं। उन्होंने कहा कि युवाओं के जुड़ने से पार्टी संगठन को नई ऊर्जा मिलेगी और आगामी विधानसभा चुनाव की तैयारियों को भी मजबूती मिलेगी।
इस दौरान पूर्व जिलाध्यक्ष किशन सिंह तोमर, यूथ ब्रिगेड जिलाध्यक्ष अब्दुल चौधरी, दिग्विजय शिशोदिया, ललित सिंह, मोहसिन सलमानी, माधव शर्मा, राजेश कुमार यादव समेत बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Post a Comment

0 Comments