हापुड़- जन्माष्टमी पर धौलाना में धार्मिक आयोजनों में शामिल हुए सपा नेता, प्रसिद्ध शिव-शनि मंदिर में पूजा-अर्चना कर ‘बाबा बर्फानी गुफा’ का किया उद्घाटन, नूरपुर के जागरण में भी पहुंचे


Report By: Nadeem Naqvi 
हापुड़। श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के पावन पर्व पर विधानसभा धौलाना क्षेत्र में विभिन्न धार्मिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। धौलाना कस्बे में आयोजित कार्यक्रम में विधायक ने प्रसिद्ध शिव मंदिर और शनि मंदिर पहुंचकर विधि-विधान से दर्शन एवं पूजा-अर्चना की। इस दौरान मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं के लिए तैयार की गई भव्य ‘बाबा बर्फानी गुफा’ का फीता काटकर उद्घाटन किया गया।
सपा नेता प्रताप सिंह चौहान ने भगवान श्रीकृष्ण और देवाधिदेव महादेव से क्षेत्रवासियों के सुख, समृद्धि और उत्तम स्वास्थ्य की कामना की। उन्होंने कहा कि धार्मिक पर्व समाज में आपसी प्रेम, भाईचारे और एकता का संदेश देते हैं। इस अवसर पर राजा सिसोदिया, गोपाल, अभिषेक सिसोदिया, विजय, प्रवीण, सचिन, इल्ली सहित बड़ी संख्या में स्थानीय श्रद्धालु और गणमान्य लोग मौजूद रहे।
इसके बाद प्रताप सिंह चौहान विधानसभा क्षेत्र के ग्राम नूरपुर में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के अवसर पर आयोजित विशाल जागरण में भी शामिल हुए। जागरण आयोजन समिति के सदस्यों ने फूल-मालाएं पहनाकर उनका स्वागत एवं सम्मान किया। प्रताप सिंह चौहान ने आयोजन समिति और ग्रामीणों का आभार जताते हुए कहा कि जनता का स्नेह और आशीर्वाद उन्हें क्षेत्र की सेवा के लिए निरंतर प्रेरणा देता है।
सपा नेता प्रताप सिंह चौहान ने कहा कि श्रीकृष्ण जन्माष्टमी का पर्व हमें धर्म, प्रेम, भाईचारे और सद्भाव का संदेश देता है। धौलाना विधानसभा क्षेत्र में आयोजित धार्मिक कार्यक्रमों में शामिल होकर उन्हें बेहद खुशी हुई। उन्होंने क्षेत्रवासियों को जन्माष्टमी की शुभकामनाएं देते हुए भगवान श्रीकृष्ण और भगवान शिव से सभी के सुख, समृद्धि और उत्तम स्वास्थ्य की कामना की।
इस दौरान योगेश शर्मा, अर्जुन चौधरी, मुकेश गुप्ता, नरेंद्र चौधरी सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे। सपा नेता प्रताप सिंह चौहान ने क्षेत्रवासियों को श्रीकृष्ण जन्माष्टमी की शुभकामनाएं दीं।

Post a Comment

0 Comments