हापुड़- ग्राम नान पहुंचकर प्रताप सिंह चौहान ने शोक संतप्त परिवार को बंधाया ढांढस


Report By: Nadeem Naqvi 
हापुड़। धौलाना विधानसभा क्षेत्र-58 के ग्राम नान में पीएसी कर्मी सुनील शर्मा की पत्नी स्वर्गीय बाला शर्मा के निधन पर समाजवादी पार्टी के प्रदेश सचिव एवं वरिष्ठ नेता प्रताप सिंह चौहान ने उनके आवास पहुंचकर परिवार से मुलाकात की। उन्होंने शोक सभा में शामिल होकर दिवंगत आत्मा के चित्र पर पुष्प अर्पित किए और भावपूर्ण श्रद्धांजलि दी।
प्रताप सिंह चौहान ने कहा कि “स्वर्गीय बाला जी का असमय निधन परिवार के लिए बेहद पीड़ादायक है। किसी प्रियजन को खोने का दुख बहुत गहरा होता है। मेरी संवेदनाएं शोकाकुल परिवार के साथ हैं। परमात्मा दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान करें तथा परिजनों को इस कठिन परिस्थिति से उबरने का संबल दें।”
उन्होंने कहा कि दुख की इस घड़ी में संवेदना के शब्द भले ही अपनों की कमी पूरी न कर सकें, लेकिन परिवार के साथ खड़ा रहना समाज की जिम्मेदारी है। उन्होंने परिजनों को हरसंभव सहयोग का भरोसा भी दिलाया।
शोक सभा के दौरान सुरेश शर्मा, त्रिलोकी शर्मा, मुकेश, घनश्याम, गोपाल समेत बड़ी संख्या में ग्रामीण एवं क्षेत्र के सम्मानित लोग मौजूद रहे। सभी ने दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना कर श्रद्धांजलि अर्पित की।

Post a Comment

0 Comments