Report By: Nadeem Naqvi
हापुड़। धौलाना विधानसभा क्षेत्र-58 के ग्राम समाना निवासी स्वर्गीय वीरू दादा के पुत्र स्वर्गीय ऋषिपाल सिंह के आकस्मिक निधन की सूचना पर समाजवादी पार्टी के प्रदेश सचिव एवं गौतमबुद्ध नगर के पूर्व जिलाध्यक्ष प्रताप सिंह चौहान शोकाकुल परिवार के घर पहुंचे। उन्होंने परिजनों से मुलाकात कर उन्हें ढांढस बंधाया और दिवंगत आत्मा के प्रति श्रद्धांजलि अर्पित की।
इस दौरान प्रताप सिंह चौहान ने कहा कि “ऋषिपाल सिंह का आकस्मिक निधन परिवार के साथ-साथ समाज के लिए भी अत्यंत पीड़ादायक है। इस कठिन समय में हम सभी शोकाकुल परिवार के साथ खड़े हैं। किसी अपने को खोने का दुख शब्दों में व्यक्त नहीं किया जा सकता। ईश्वर दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दें और परिजनों को इस अपार दुख को सहन करने की शक्ति प्रदान करें।”
उन्होंने कहा कि दुख की घड़ी में पीड़ित परिवार को भावनात्मक संबल देना और उनके साथ खड़ा रहना ही सच्ची सामाजिक जिम्मेदारी है। उन्होंने परिजनों को हरसंभव सहयोग का भरोसा भी दिलाया।













0 Comments