हापुड़- स्वतंत्रता दिवस पर एसपी ने किया ध्वजारोहण, पुलिसकर्मियों को बांटी मिठाई


Report By: Nadeem Naqvi 
हापुड़। देश के 80वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर शनिवार को हापुड़ पुलिस द्वारा स्वतंत्रता दिवस समारोह श्रद्धा एवं उत्साह के साथ मनाया गया। इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक ने कैम्प कार्यालय में ध्वजारोहण कर राष्ट्रीय ध्वज को सलामी दी।
ध्वजारोहण के बाद एसपी को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दीं तथा उनके उत्साहवर्धन के लिए मिष्ठान वितरित किया। पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों ने भी राष्ट्रीय एकता, अखंडता एवं देश की सेवा के प्रति अपने कर्तव्यों को पूरी निष्ठा से निभाने का संकल्प लिया।
एसपी कुंवर ज्ञानंजय सिंह ने कहा कि पुलिस की प्राथमिक जिम्मेदारी आमजन की सुरक्षा और कानून-व्यवस्था को मजबूत बनाए रखना है। उन्होंने सभी पुलिसकर्मियों से पूरी ईमानदारी, अनुशासन और समर्पण के साथ अपने कर्तव्यों का निर्वहन करने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि स्वतंत्रता दिवस हमें देश की आजादी के लिए अपना सर्वस्व न्योछावर करने वाले वीर स्वतंत्रता सेनानियों और शहीदों के बलिदान को याद करने की प्रेरणा देता है।
इस दौरान पुलिस विभाग के अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे।

Post a Comment

0 Comments