Report By: Nadeem Naqvi
हापुड़। 80वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर नगर क्षेत्र स्थित रामलीला मैदान में बहुजन समाज पार्टी (बसपा) के जिला कार्यालय पर देशभक्ति एवं हर्षोल्लास के साथ स्वतंत्रता दिवस समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम का नेतृत्व बसपा के जिला अध्यक्ष जगमाल सिंह पाल ने किया। उन्होंने पार्टी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं की मौजूदगी में राष्ट्रीय ध्वज फहराकर तिरंगे को सलामी दी।
ध्वजारोहण के उपरांत बाबा साहब डॉ. भीमराव आंबेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की गई। इस दौरान पार्टी कार्यकर्ताओं ने देश की एकता, अखंडता और संविधान के मूल्यों की रक्षा का संकल्प लिया।
बसपा जिलाध्यक्ष जगमाल सिंह पाल ने कहा कि स्वतंत्रता दिवस हमें उन वीर शहीदों के बलिदान को याद करने का अवसर देता है, जिन्होंने देश की आजादी के लिए अपना सर्वस्व न्योछावर कर दिया। उन्होंने कहा कि बाबा साहब डॉ. भीमराव आंबेडकर ने संविधान के माध्यम से देश के प्रत्येक नागरिक को समान अधिकार और सम्मान दिलाने का मार्ग प्रशस्त किया। बसपा संविधान की रक्षा, सामाजिक न्याय, समानता और वंचित वर्गों के सम्मान के लिए निरंतर संघर्ष करती रहेगी।
उन्होंने सभी देशवासियों को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि देश की एकता और भाईचारे को मजबूत करना प्रत्येक नागरिक की जिम्मेदारी है।
इस अवसर पर मंडल कोऑर्डिनेटर एके कर्दम, केपी सिंह, विधानसभा प्रत्याशी विपिन दीवान, विधानसभा प्रभारी रवि भूषण, हरी सिंह, गौरव पाल सिंह सहित बड़ी संख्या में पार्टी पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।













0 Comments