हापुड़। देश का 80वां स्वतंत्रता दिवस शनिवार को जनपद हापुड़ में हर्षोल्लास, देशभक्ति और राष्ट्रीय एकता की भावना के साथ मनाया गया। समाजवादी पार्टी के बुलंदशहर रोड स्थित जिला कार्यालय पर स्वतंत्रता दिवस समारोह का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता सपा जिलाध्यक्ष आनंद गुर्जर ने की।
जिला अध्यक्ष एडवोकेट आनंद गुर्जर ने राष्ट्रीय ध्वज फहराकर तिरंगे को सलामी दी। इसके बाद पार्टी पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं और उपस्थित क्षेत्रवासियों ने राष्ट्रगान गाया। इस दौरान देश की आजादी के लिए अपने प्राणों का बलिदान देने वाले अमर शहीदों और स्वतंत्रता सेनानियों को नमन करते हुए भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गई।
ध्वजारोहण कार्यक्रम के बाद समाजवादी पार्टी कार्यालय से भव्य तिरंगा यात्रा निकाली गई। यात्रा में सैकड़ों सपा कार्यकर्ताओं एवं पदाधिकारियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। हाथों में तिरंगा लेकर कार्यकर्ताओं ने बुलंदशहर रोड पर देशभक्ति के नारों के साथ मार्च किया। पूरा क्षेत्र “भारत माता की जय” और “वंदे मातरम्” के नारों से गूंज उठा। तिरंगा यात्रा के माध्यम से देशप्रेम, आपसी भाईचारे, एकता और राष्ट्रीय एकजुटता का संदेश दिया गया।
इस अवसर पर सपा जिलाध्यक्ष एडवोकेट आनंद गुर्जर ने कहा कि देश आज जिन लोकतांत्रिक मूल्यों और स्वतंत्र वातावरण में आगे बढ़ रहा है, वह स्वतंत्रता सेनानियों एवं अमर शहीदों के संघर्ष और बलिदान का परिणाम है। उन्होंने कहा कि हमें उनके बताए मार्ग पर चलते हुए देश की एकता, अखंडता, भाईचारे और संविधान की रक्षा के लिए पूरी निष्ठा एवं ईमानदारी से कार्य करना चाहिए। उन्होंने जनपदवासियों एवं पार्टी कार्यकर्ताओं को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दीं।
कार्यक्रम के अंत में उपस्थित सभी लोगों ने देश में आपसी सौहार्द, शांति और विकास को आगे बढ़ाने का संकल्प लिया।
इस अवसर पर राजेश यादव, अफसाना चौधरी, रेशमा यादव, अरुण ढाका, रवि ढाका, संजय गर्ग, मो. विलाल, इकबाल कुरैशी, ललित सिंह, मोहसिन सलमानी, सुल्तान खान, हेमंत, दीपिका चुग, पवन चुग, अयूब सिद्दीकी, पुनीत त्यागी, पुरुषोत्तम वर्मा, प्रीति रानी, जहीर पहलवान, संजय अग्रवाल, मुन्नी यादव, बिंदा सैनी, अंजू सिंह, प्रीति सिंह, सचिन शर्मा, अंकित शर्मा, हाजी यादइलाही, अख्तर मलिक, शिवकुमार यादव, संजय सिंह यादव, आरिफ सिद्दीकी, पीयूष वाल्मीकि, दिनेश तोमर, फारूक प्रधान, जाहिद अली, कामरान मलिक, सोनू चौधरी, नीरज कुमार, दिल जहां, श्याम सुंदर, अनुज सिरोही सहित बड़ी संख्या में पार्टी पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।













0 Comments