Report By: Nadeem Naqvi
गढ़मुक्तेश्वर। पूर्व राज्यपाल सत्यपाल मलिक की पुण्यतिथि पर गढ़मुक्तेश्वर विधानसभा क्षेत्र के वरिष्ठ नेता पदम सिंह जाटव ने उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए उनके व्यक्तित्व एवं कृतित्व को नमन किया।
उन्होंने कहा कि सत्यपाल मलिक ने अपने सार्वजनिक जीवन में सदैव जनहित, सामाजिक न्याय और किसानों के अधिकारों की मजबूती से आवाज उठाई। उनका स्पष्टवादी, निर्भीक और जनसेवा के प्रति समर्पित व्यक्तित्व समाज के लिए प्रेरणास्रोत रहेगा।
पदम सिंह जाटव ने कहा कि स्वर्गीय सत्यपाल मलिक का योगदान देश की राजनीति और सार्वजनिक जीवन में हमेशा याद किया जाएगा। उनकी सादगी, ईमानदारी और जनकल्याण के प्रति समर्पण आने वाली पीढ़ियों को प्रेरित करता रहेगा।
उन्होंने ईश्वर से दिवंगत आत्मा की शांति की प्रार्थना करते हुए कहा कि उनकी स्मृतियां सदैव जनमानस के हृदय में जीवित रहेंगी। इस अवसर पर उन्होंने उन्हें कोटि-कोटि नमन एवं विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित की।













0 Comments