हापुड़- धौलाना में शोकाकुल परिवारों से मिले सपा नेता प्रताप सिंह चौहान, जताई संवेदना


Report By: Nadeem Naqvi 
हापुड़। समाजवादी पार्टी के प्रदेश सचिव एवं गौतमबुद्ध नगर के पूर्व जिलाध्यक्ष प्रताप सिंह चौहान ने विधानसभा क्षेत्र धौलाना-58 के ग्राम नारायणपुर और बझेड़ा खुर्द पहुंचकर शोकाकुल परिवारों से मुलाकात की। उन्होंने दिवंगतों को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए परिजनों को ढांढस बंधाया और हर संभव सहयोग का भरोसा दिलाया।
ग्राम नारायणपुर निवासी अरशद, पुत्र इमरान के आकस्मिक निधन की सूचना पर प्रताप सिंह चौहान उनके आवास पहुंचे। उन्होंने परिजनों से मुलाकात कर अपनी गहरी संवेदना व्यक्त की। इस दौरान आयोजित शोक सभा में आजाद, इरफान, दिलशाद सैफी, नवाब समेत अन्य लोग मौजूद रहे।
इसके बाद प्रताप सिंह चौहान ग्राम बझेड़ा खुर्द निवासी मोहम्मद यूसुफ के आवास पहुंचे। यहां उन्होंने उनकी पत्नी स्वर्गीय श्रीमती असगरी के निधन पर श्रद्धांजलि अर्पित की और शोकाकुल परिवार से मुलाकात कर संवेदना व्यक्त की। उन्होंने ईश्वर से दिवंगत आत्मा की शांति तथा परिजनों को इस अपूरणीय क्षति को सहन करने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की।
सपा नेता प्रताप सिंह चौहान ने कहा, “किसी अपने के असमय चले जाने का दुख बेहद पीड़ादायक होता है। अरशद और स्वर्गीय श्रीमती असगरी जी के निधन से मन अत्यंत व्यथित है। इस कठिन समय में मेरी संवेदनाएं दोनों परिवारों के साथ हैं। ईश्वर दिवंगत आत्माओं को अपने श्रीचरणों में स्थान दें और परिजनों को यह अपार दुख सहन करने की शक्ति प्रदान करें। मैं दोनों परिवारों के दुख में उनके साथ खड़ा हूं और हर संभव सहयोग के लिए सदैव तत्पर रहूंगा।”
इस अवसर पर मोहम्मद याकूब, नरेंद्र राणा, प्रिंस, नवीन, विजय समेत अन्य लोग मौजूद रहे।

Post a Comment

0 Comments