हापुड़- कटीरा जाफराबाद में हुई पीडीए पंचायत, पदम सिंह जाटव ने ग्रामीणों से किया संवाद


Report By: Nadeem Naqvi 
पदम सिंह जाटव ने ग्रामीणों से किया संवाद, 2027 में समाजवादी पार्टी के पक्ष में मतदान की अपील

हापुड़। गढ़मुक्तेश्वर विधानसभा क्षेत्र के गांव कटीरा जाफराबाद में समाजवादी पार्टी की ओर से पीडीए पंचायत का आयोजन किया गया। पंचायत के दौरान पार्टी की नीतियों और समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के विचारों को ग्रामीणों तक पहुंचाते हुए आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर जनसंवाद किया गया।
कार्यक्रम में विधानसभा क्षेत्र 60 गढ़मुक्तेश्वर के पदम सिंह जाटव ने ग्रामीणों से बातचीत करते हुए समाजवादी पार्टी की नीतियों और पीडीए के सामाजिक सरोकारों पर चर्चा की। उन्होंने कहा कि पार्टी लगातार समाज के सभी वर्गों को साथ लेकर चलने की बात करती है और इसी विचार को गांव-गांव तक पहुंचाने का प्रयास किया जा रहा है।
पदम सिंह जाटव ने ग्रामीणों से आगामी 2027 विधानसभा चुनाव में समाजवादी पार्टी के प्रत्याशियों के पक्ष में मतदान करने की अपील की। उन्होंने कहा कि प्रदेश में समाजवादी पार्टी को मजबूत करने और अखिलेश यादव को उत्तर प्रदेश का मुख्यमंत्री बनाने के लिए कार्यकर्ताओं को अभी से संगठन को मजबूत करने तथा जनता के बीच पहुंचकर पार्टी की नीतियों से अवगत कराने की आवश्यकता है।
पीडीए पंचायत के दौरान ग्रामीणों से स्थानीय मुद्दों पर भी संवाद किया गया। वक्ताओं ने कार्यकर्ताओं से पार्टी की विचारधारा और नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने तथा आगामी चुनाव की तैयारियों में जुटने का आह्वान किया।

इस दौरान स्थानीय ग्रामीणों एवं पार्टी कार्यकर्ताओं की मौजूदगी रही। पंचायत के माध्यम से समाजवादी पार्टी ने ग्रामीण क्षेत्र में संगठनात्मक गतिविधियों को तेज करने और आगामी विधानसभा चुनाव के लिए जनसंपर्क अभियान को गति देने का संदेश दिया।

Post a Comment

0 Comments