हापुड़- गंदे नाले के पानी से गन्ना धोकर पिलाया जा रहा जूस! डीजल इंजन से प्रदूषण फैलाने का भी आरोप


Report By: Nadeem Naqvi
हापुड़. शहर के रेलवे रोड स्थित पंजाबी कॉलोनी में संचालित “शिव जूस” की दुकान को लेकर गंभीर आरोप सामने आए हैं। स्थानीय नागरिकों की ओर से उपलब्ध कराए गए वीडियो में दुकान के आसपास गंदा और बदबूदार पानी भरा दिखाई दे रहा है। आरोप है कि इसी दूषित पानी में गन्ने धोकर उनका जूस तैयार किया जा रहा है और ग्राहकों को परोसा जा रहा है।
स्थानीय लोगों का कहना है कि बरसात के दौरान दूषित पानी के संपर्क में आने से खाद्य पदार्थों की स्वच्छता पर गंभीर सवाल खड़े होते हैं। ऐसे में संबंधित विभाग द्वारा मौके पर जांच कर खाद्य सुरक्षा मानकों की स्थिति स्पष्ट किए जाने की मांग की गई है।

डीजल इंजन के इस्तेमाल का भी आरोप

दुकान पर जूस मशीन चलाने के लिए डीजल इंजन का इस्तेमाल किए जाने का भी आरोप लगाया गया है। स्थानीय नागरिकों के मुताबिक इंजन से निकलने वाले धुएं और शोर से आसपास के लोगों तथा राहगीरों को परेशानी हो रही है। नागरिकों ने पर्यावरणीय मानकों की भी जांच कराने की मांग की है।

संयुक्त जांच और कार्रवाई की मांग

मामले में हापुड़ नगर पालिका, खाद्य सुरक्षा विभाग और प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड से संयुक्त रूप से मौके पर जांच कराने की मांग की गई है। साथ ही यदि जांच में आरोप सही पाए जाते हैं तो संबंधित दुकानदार के खिलाफ खाद्य सुरक्षा एवं पर्यावरण संबंधी नियमों के तहत कार्रवाई करने, नियमविरुद्ध उपकरण जब्त करने तथा रेलवे रोड क्षेत्र में अन्य जूस व खाद्य प्रतिष्ठानों की भी विशेष जांच कराने की मांग उठाई गई है।


विज्ञापन 

Post a Comment

0 Comments