Report By: Nadeem Naqvi
हापुड़। आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर आजाद समाज पार्टी काशीराम ने अपनी राजनीतिक तैयारियां तेज कर दी हैं। पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं नगीना लोकसभा क्षेत्र से सांसद चंद्रशेखर आजाद के निर्देश पर हापुड़ सुरक्षित विधानसभा सीट-59 से वीरेंद्र कुमार सीरीश को पार्टी का अधिकृत प्रत्याशी घोषित किया गया है।
प्रत्याशी घोषित होने के बाद पार्टी कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों में उत्साह का माहौल देखने को मिला। कार्यकर्ताओं ने वीरेंद्र कुमार सीरीश का स्वागत करते हुए उन्हें आगामी चुनाव के लिए शुभकामनाएं दीं और विधानसभा क्षेत्र में पूरी ताकत के साथ चुनाव लड़ाने का संकल्प लिया।
इस अवसर पर आजाद समाज पार्टी के पदाधिकारियों ने कहा कि पार्टी सामाजिक न्याय, समानता और संविधान के मूल्यों को लेकर जनता के बीच जाएगी तथा हापुड़ सुरक्षित सीट पर मजबूती से चुनाव लड़ेगी। पूर्व जिला महासचिव डॉ. योगेंद्र गौतम सहित पार्टी के नेताओं ने वीरेंद्र कुमार सीरीश को अग्रिम विजय की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि कार्यकर्ता घर-घर जाकर पार्टी की नीतियों को जनता तक पहुंचाएंगे।
कार्यक्रम में धर्मेंद्र जाटव, सुरेंद्र लाला, सचिन कुमार, रवि गौतम, रीना वर्मा, सीमा सागर, मनोज भारती, ललित राज वर्मा, अजहर कुरैशी, सतीश चंद्र, सुशील कुमार, जतिन अंबेडकर, अर्जुन सिंह आजाद, एडवोकेट संदीप कुमार समेत बड़ी संख्या में पार्टी पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे। सभी ने एकजुट होकर वीरेंद्र कुमार सीरीश को भारी मतों से विजयी बनाकर विधानसभा भेजने का संकल्प व्यक्त किया।
विज्ञापन













0 Comments