हापुड़- लखनऊ में अखिलेश यादव से मिले प्रताप सिंह चौहान, धौलाना विधानसभा की राजनीतिक रणनीति पर हुआ मंथन

Report By: Nadeem Naqvi 
हापुड़। समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता एवं धौलाना विधानसभा क्षेत्र से जुड़े प्रताप सिंह चौहान ने लखनऊ स्थित पार्टी कार्यालय पहुंचकर समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष Akhilesh Yadav से शिष्टाचार भेंट की। इस दौरान उन्होंने अखिलेश यादव को शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया तथा संगठन और क्षेत्रीय राजनीतिक गतिविधियों पर विस्तार से चर्चा की।

मुलाकात के दौरान प्रताप सिंह चौहान ने धौलाना विधानसभा क्षेत्र की वर्तमान राजनीतिक परिस्थितियों, संगठन की मजबूती और आगामी रणनीतियों को लेकर अपने विचार साझा किए। उन्होंने क्षेत्र में पार्टी कार्यकर्ताओं की सक्रियता बढ़ाने तथा जनसंपर्क अभियान को और प्रभावी बनाने पर भी चर्चा की।

अखिलेश यादव ने संगठन को मजबूत करने और जनता के बीच लगातार सक्रिय रहने का संदेश देते हुए पार्टी की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने का आह्वान किया। इस अवसर पर प्रताप सिंह चौहान ने विश्वास दिलाया कि धौलाना विधानसभा क्षेत्र में समाजवादी पार्टी को और अधिक मजबूत बनाने के लिए कार्यकर्ता पूरी निष्ठा के साथ कार्य करेंगे।

पार्टी सूत्रों के अनुसार, यह मुलाकात संगठनात्मक दृष्टि से महत्वपूर्ण मानी जा रही है और आगामी राजनीतिक गतिविधियों के मद्देनजर इसे सकारात्मक संकेत के रूप में देखा जा रहा है।


विज्ञापन 

Post a Comment

0 Comments