Report By: Nadeem Naqvi
हापुड़। जिला कांग्रेस कमेटी के दिल्ली रोड स्थित कार्यालय पर शुक्रवार को कांग्रेस के विधि विभाग की जिला कार्यकारिणी का गठन किया गया। इस अवसर पर विधि प्रकोष्ठ के जिला चेयरमैन एडवोकेट रघुवीर सिंह ने नवमनोनीत पदाधिकारियों को मनोनयन पत्र प्रदान कर उनका स्वागत किया।
गठित कार्यकारिणी में शिवकुमार शर्मा, यतीश कुमार शर्मा, बृजेश शर्मा, नवाब अहमद, दिनेश सैनी, विकास भारद्वाज और प्रवीण कुमार को जिला उपाध्यक्ष बनाया गया। वहीं जगदीश प्रसाद जौहरी, नकुल शर्मा, खुर्रम सलीम, विकास शर्मा और प्रशांत कुमार शर्मा को जिला महासचिव, अंबेडकर एडवोकेट, देवेंद्र कुमार, राहुल शर्मा, इशरार अली और शाकिर अली को जिला सचिव, राहुल कुमार शर्मा को मीडिया प्रभारी तथा विनोद कुमार सिवाल को जिला कोषाध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई।
कार्यक्रम में कांग्रेस के जिलाध्यक्ष राकेश त्यागी, शहर अध्यक्ष इरफान अहमद तथा विधि प्रकोष्ठ के प्रदेश महासचिव एडवोकेट सेंसरपाल सिंह भी मौजूद रहे।
इस अवसर पर कांग्रेस जिलाध्यक्ष राकेश त्यागी ने कहा कि विधि प्रकोष्ठ पार्टी का महत्वपूर्ण अंग है, जो गरीब, मजदूर, शोषित, पीड़ित और जरूरतमंद लोगों को कानूनी सहायता उपलब्ध कराने का कार्य करता है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस हमेशा समाज के कमजोर वर्गों के साथ खड़ी रही है और आगे भी अन्याय के खिलाफ आवाज बुलंद करती रहेगी।
वहीं विधि प्रकोष्ठ के जिला चेयरमैन एडवोकेट रघुवीर सिंह ने कहा कि पार्टी का प्रत्येक पदाधिकारी जनहित के मुद्दों पर पूरी निष्ठा से कार्य करेगा। उन्होंने कहा कि यदि किसी गरीब, दलित, वंचित या शोषित व्यक्ति के साथ अन्याय होता है तो कांग्रेस का विधि विभाग उसकी कानूनी लड़ाई में पूरा सहयोग करेगा।
कार्यक्रम में जिला महासचिव एवं मीडिया प्रभारी गौरव गर्ग, नरेश भाटी, यूथ कांग्रेस विधानसभा अध्यक्ष हापुड़ आकाश त्यागी, अफजाल आढ़ती, खुशनूद अली, कंट्रोल रूम प्रभारी गोपाल भारती, महबूब अली सहित अनेक कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन













0 Comments