हापुड़- आकस्मिक निधन पर शोकाकुल परिवारों के बीच पहुंचे प्रताप सिंह चौहान, संवेदनाएं व्यक्त कर बढ़ाया हौसला


Report By: Nadeem Naqvi 
हापुड़। समाजवादी पार्टी के प्रदेश सचिव एवं पूर्व जिलाध्यक्ष गौतमबुद्ध नगर प्रताप सिंह चौहान ने विधानसभा धौलाना क्षेत्र के दो गांवों में पहुंचकर शोकाकुल परिवारों से मुलाकात की और दिवंगतों को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए परिजनों को ढांढस बंधाया।
सबसे पहले प्रताप सिंह चौहान ग्राम मोहिद्दीनपुर डबारसी पहुंचे, जहां नासिर के 19 वर्षीय पुत्र ज़िशान के आकस्मिक निधन पर उन्होंने शोक व्यक्त किया। उन्होंने शोक संतप्त परिवार से मिलकर अपनी गहरी संवेदनाएं प्रकट कीं और कहा कि इस कठिन समय में वह तथा समाजवादी पार्टी का पूरा परिवार पीड़ित परिवार के साथ मजबूती से खड़ा है। उन्होंने ईश्वर से दिवंगत आत्मा की शांति तथा परिजनों को इस असहनीय दुःख को सहन करने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की।
इसके बाद वह ग्राम शाहपुर फगौता पहुंचे, जहां स्वर्गीय 80 वर्षीय कैलाश सिंह के निधन पर शोकाकुल परिजनों से भेंट की। उन्होंने दिवंगत को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त की और ईश्वर से पुण्यात्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान देने तथा परिवार को संबल प्रदान करने की कामना की।
इस दौरान प्रताप सिंह चौहान ने कहा कि सुख-दुःख में एक-दूसरे के साथ खड़ा रहना सामाजिक दायित्व है और ऐसे कठिन समय में परिवार को हर संभव नैतिक सहयोग मिलना चाहिए।




विज्ञापन 

Post a Comment

0 Comments