हापुड़- धौलाना में मिशन-2027 की तैयारियां तेज, सपा नेता प्रताप सिंह चौहान ने भाकियू टिकैत पदाधिकारियों संग बनाई चुनावी रणनीति


Report By: Nadeem Naqvi
किसानों, मजदूरों और क्षेत्रीय जनसमस्याओं पर हुई विस्तृत चर्चा, मजबूत संगठन और जनसंपर्क अभियान पर दिया गया जोर

हापुड़। धौलाना में आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर राजनीतिक गतिविधियां तेज होती जा रही हैं। इसी क्रम में शुक्रवार को धौलाना विधानसभा-58 स्थित समाजवादी पार्टी के कैंप कार्यालय पर पार्टी के प्रदेश सचिव एवं पूर्व जिलाध्यक्ष गौतमबुद्ध नगर प्रताप सिंह चौहान ने भारतीय किसान यूनियन टिकैत के सम्मानित पदाधिकारियों के साथ शिष्टाचार मुलाकात की।
बैठक के दौरान वर्ष 2027 के विधानसभा चुनाव को लेकर विस्तृत रणनीति पर विचार-विमर्श किया गया। साथ ही क्षेत्र के किसानों, मजदूरों और आमजन से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर गंभीर चर्चा करते हुए उनके समाधान के लिए साझा प्रयासों पर सहमति बनी। बैठक में कृषि, सिंचाई, फसल का उचित मूल्य, रोजगार, ग्रामीण विकास और जनहित से जुड़े विषय प्रमुख रूप से उठाए गए।
प्रताप सिंह चौहान ने कहा कि समाजवादी पार्टी किसानों, मजदूरों, युवाओं और समाज के हर वर्ग की आवाज़ को मजबूती से उठाने के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने कहा कि आगामी विधानसभा चुनाव में जनसरोकारों को केंद्र में रखकर संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत किया जाएगा तथा जनता के बीच लगातार संवाद स्थापित कर उनकी समस्याओं के समाधान के लिए संघर्ष जारी रहेगा।
भारतीय किसान यूनियन टिकैत के पदाधिकारियों ने भी किसानों से जुड़े विभिन्न मुद्दों को विस्तार से रखा और ग्रामीण क्षेत्रों की समस्याओं पर चर्चा की। बैठक का उद्देश्य क्षेत्र के विकास, किसानों के हितों की रक्षा और जनसरोकारों से जुड़े विषयों पर सकारात्मक संवाद को आगे बढ़ाना रहा।
बैठक सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न हुई। इस दौरान संगठन को मजबूत करने, जनसंपर्क अभियान तेज करने तथा मिशन-2027 को सफल बनाने के लिए आपसी समन्वय के साथ आगे बढ़ने पर भी जोर दिया गया। प्रताप सिंह चौहान ने विश्वास जताया कि जनता के सहयोग और कार्यकर्ताओं की मेहनत से धौलाना विधानसभा क्षेत्र में समाजवादी पार्टी को और अधिक मजबूती मिलेगी।





विज्ञापन 

Post a Comment

0 Comments