Report By: Nadeem Naqvi
हापुड़। शहर के मेरठ रोड स्थित गुरुद्वारे के समीप मुस्कान ई-रिक्शा शोरूम में आधुनिक तकनीक से लैस ई-युगो एल-5 मिनी मेट्रो इलेक्ट्रिक ऑटो के नए शोरूम का शुभारंभ किया गया। दावा किया गया कि यह ऑटो एक बार पूर्ण चार्ज होने पर 325 किलोमीटर तक की दूरी तय करने में सक्षम है, जिससे यह व्यावसायिक चालकों के लिए बेहद किफायती विकल्प बनकर उभरेगा।
शोरूम का उद्घाटन मुख्य अतिथि भूपेंद्र सिंह ने फीता काटकर किया। इस अवसर पर समीर खन्ना, किरण लॉन्गज्ञानी और हरजस सिंह विशिष्ट अतिथि के रूप में मौजूद रहे। अतिथियों ने शोरूम का अवलोकन किया और इलेक्ट्रिक वाहनों को बढ़ावा देने की आवश्यकता पर बल दिया।
कार्यक्रम के दौरान मुख्य अतिथि ने नए वाहन के पहले ग्राहक को प्रतीकात्मक रूप से चाबी सौंपकर शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि इलेक्ट्रिक वाहन न केवल पर्यावरण संरक्षण में सहायक हैं, बल्कि बढ़ती ईंधन कीमतों के बीच आम लोगों की आय बढ़ाने में भी मददगार साबित हो सकते हैं।
शोरूम प्रबंधन ने बताया कि ग्राहकों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए बिना ब्याज की आसान फाइनेंस सुविधा उपलब्ध कराई गई है, ताकि अधिक से अधिक लोग इलेक्ट्रिक ऑटो अपनाकर कम खर्च में बेहतर आय अर्जित कर सकें।
उद्घाटन समारोह में स्थानीय व्यापारियों, वाहन चालकों और क्षेत्र के अनेक गणमान्य लोगों ने भाग लिया तथा नई तकनीक वाले इलेक्ट्रिक ऑटो की खूब सराहना की।
विज्ञापन













0 Comments