हापुड़- सपा ने गांव-गांव पहुंचाया संवाद अभियान, 2027 में बदलाव का किया आह्वान


Report By: Nadeem Naqvi 
हापुड़। समाजवादी पार्टी के स्वजन संवाद अभियान के तहत शनिवार को गढ़मुक्तेश्वर विधानसभा क्षेत्र के ग्राम दोताई और अल्लाबख्शपुर में जनसंवाद एवं गोष्ठी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में पार्टी के राष्ट्रीय सचिव एवं उत्तर प्रदेश सरकार के पूर्व राज्यमंत्री डॉ. रमेश चंद्र प्रजापति ने मुख्य वक्ता के रूप में संबोधित करते हुए समाजवादी पार्टी की नीतियों, सामाजिक न्याय और जनहित के मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की।
कार्यक्रम की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष आनंद गुर्जर ने की। उन्होंने कहा कि समाजवादी पार्टी हमेशा सभी वर्गों के सम्मान और विकास के लिए कार्य करती रही है। वक्ताओं ने ग्रामीणों की समस्याएं सुनीं और भरोसा दिलाया कि पार्टी जनहित से जुड़े मुद्दों को मजबूती से उठाती रहेगी।
डॉ. रमेश चंद्र प्रजापति ने अपने संबोधन में कहा कि समाजवादी सरकार के कार्यकाल में विकास और सामाजिक न्याय को प्राथमिकता दी गई थी। उन्होंने कहा कि पिछड़े वर्गों को राजनीतिक सम्मान और भागीदारी दिलाने में समाजवादी पार्टी की महत्वपूर्ण भूमिका रही है। उन्होंने लोगों से सामाजिक एकता बनाए रखने और प्रदेश के विकास के लिए सकारात्मक सोच के साथ आगे बढ़ने का आह्वान किया।
कार्यक्रम के अंत में आगामी वर्ष 2027 के विधानसभा चुनाव को लेकर कार्यकर्ताओं से संगठन को और मजबूत करने तथा गांव-गांव तक पार्टी की नीतियों को पहुंचाने का आह्वान किया गया। इस अवसर पर मोहित प्रजापति, अमित प्रजापति, सुभाष प्रजापति, फारुख प्रधान, साजिद, राजेश प्रजापति, सुषमा प्रजापति, राजेंद्र प्रजापति सहित बड़ी संख्या में पार्टी पदाधिकारी, कार्यकर्ता और ग्रामीण मौजूद रहे।

Post a Comment

0 Comments