Report By: Nadeem Naqvi
ध्वस्तीकरण की कार्रवाई पर तत्काल रोक लगाने और छात्रों के भविष्य की सुरक्षा सुनिश्चित करने की उठाई मांग
हापुड़। समाजवादी पार्टी अल्पसंख्यक सभा, हापुड़ के पदाधिकारियों ने सोमवार को डीएम के माध्यम से राज्यपाल के नाम ज्ञापन सौंपकर मोहम्मद अली जौहर विश्वविद्यालय के संबंध में अपनी मांगें रखीं। ज्ञापन में विश्वविद्यालय के विरुद्ध किसी भी प्रकार की ध्वस्तीकरण या विध्वंस की कार्रवाई पर तत्काल रोक लगाने तथा छात्रों के हितों की रक्षा सुनिश्चित करने की मांग की गई।
जिला अध्यक्ष आस मोहम्मद चौधरी के नेतृत्व में सौंपे गए ज्ञापन में कहा गया कि मोहम्मद अली जौहर विश्वविद्यालय प्रदेश का एक महत्वपूर्ण शैक्षणिक संस्थान है, जहां बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं अध्ययनरत हैं। ऐसे में किसी भी कार्रवाई से हजारों विद्यार्थियों की शिक्षा और भविष्य प्रभावित हो सकता है। इसलिए पूरे प्रकरण में संवैधानिक एवं निष्पक्ष प्रक्रिया अपनाई जानी चाहिए।
ज्ञापन में प्रशासन से आग्रह किया गया कि छात्रों के शिक्षा के अधिकार को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए ऐसा कोई कदम न उठाया जाए, जिससे उनकी पढ़ाई बाधित हो। साथ ही जिलाधिकारी से अनुरोध किया गया कि उक्त मांगों को उचित माध्यम से महामहिम राज्यपाल तक पहुंचाकर आवश्यक कार्रवाई कराई जाए।
इस दौरान पदाधिकारियों ने कहा कि शिक्षा संस्थानों से जुड़े मामलों में विद्यार्थियों के हितों को सर्वोपरि रखा जाना चाहिए। ज्ञापन सौंपने वालों में समाजवादी पार्टी अल्पसंख्यक सभा के जिला अध्यक्ष आस मोहम्मद चौधरी सहित पदम सिंह जाटव, संजय यादव, सज्जाद गहलोत, कमाल मंसूरी तथा पार्टी के अन्य पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
विज्ञापन













0 Comments