Report By: Nadeem Naqvi
पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभा आयोजित, नेताओं ने कहा— कलाम का जीवन संघर्ष, सादगी और राष्ट्रसेवा की मिसाल
हापुड़। भारत के पूर्व राष्ट्रपति, प्रख्यात वैज्ञानिक और 'मिसाइल मैन' डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम की पुण्यतिथि पर सोमवार को जिला कांग्रेस कमेटी एवं शहर कांग्रेस कमेटी की ओर से जिला कांग्रेस मुख्यालय में श्रद्धांजलि सभा आयोजित की गई। कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं ने डॉ. कलाम के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी तथा उनके बताए मार्ग पर चलकर देश के विकास में योगदान देने का संकल्प लिया।
सभा को संबोधित करते हुए जिला कांग्रेस अध्यक्ष राकेश त्यागी ने कहा कि डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम का जीवन संघर्ष, समर्पण और आत्मविश्वास की अद्भुत मिसाल है। उन्होंने सीमित संसाधनों के बावजूद अपने ज्ञान, मेहनत और संकल्प के बल पर देश को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाया। उनके विचार आज भी युवाओं के लिए प्रेरणास्रोत हैं और राष्ट्र निर्माण का मार्ग प्रशस्त करते हैं।
शहर कांग्रेस अध्यक्ष इरफान अहमद ने कहा कि डॉ. कलाम ने देश की वैज्ञानिक और रक्षा क्षमता को मजबूत करने में ऐतिहासिक योगदान दिया। अंतरिक्ष कार्यक्रमों और मिसाइल तकनीक के विकास में उनकी महत्वपूर्ण भूमिका के कारण उन्हें 'मिसाइल मैन' के रूप में विश्वभर में पहचान मिली। उन्होंने कहा कि देश को आगे बढ़ाने के लिए युवाओं को डॉ. कलाम के अनुशासन, ईमानदारी और वैज्ञानिक सोच को अपनाना चाहिए।
श्रद्धांजलि सभा में उपस्थित कांग्रेसजनों ने दो मिनट का मौन रखकर डॉ. कलाम को श्रद्धासुमन अर्पित किए और उनके आदर्शों को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प लिया।
इस अवसर पर पूर्व विधायक गजराज सिंह, पिलखुवा नगर अध्यक्ष रजनीश त्यागी, पूर्व धौलाना विधानसभा प्रत्याशी पंडित अरविंद शर्मा, रश्मि चौधरी, हर्ष कुमार सिरोही, पवन कौशिक, चौधरी मुरसलीन, आदेश शर्मा, खुशनूद अली, संदीप कुमार, निसार पठान, गौरव गर्ग, कुसुम लता, अफजाल आढ़ती, राज सिंह गुर्जर, इकराम सैफी, मुकीम खान, आकाश त्यागी, जलज तेवतिया, शहजाद, जितेंद्र नागर, रामलाल आर्य, सचिन गोयल, सुधीर शर्मा, यूसुफ हवारी, शाहनवाज, अनूप कर्दम, रजत शर्मा, नेपाल सिंह, गोपाल भारती, महबूब अली सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन













0 Comments