Report By: Nadeem Naqvi
हापुड़। तहसील क्षेत्र के गांव सबली में रविवार को भारतीय किसान यूनियन संघर्ष की किसान-मजदूर महापंचायत आयोजित की गई। महापंचायत में किसानों और मजदूरों से जुड़े मुद्दों को मजबूती के साथ उठाने तथा उनके अधिकारों की लड़ाई को और प्रभावी बनाने का संकल्प लिया गया। इस दौरान संगठन के विस्तार पर भी जोर दिया गया।
महापंचायत को संबोधित करते हुए संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष इरकान चौधरी ने कहा कि भारतीय किसान यूनियन संघर्ष देश और प्रदेश में किसानों व मजदूरों की आवाज बुलंद करने के लिए निरंतर संघर्ष कर रहा है। उन्होंने कहा कि संगठन हर स्तर पर किसानों और मजदूरों के हितों की रक्षा के लिए प्रतिबद्ध है।
प्रदेश अध्यक्ष पदम सिंह ने कहा कि संगठन किसानों और मजदूरों की सभी समस्याओं के समाधान के लिए लगातार संघर्षरत रहेगा। उन्होंने कहा कि किसी भी परिस्थिति में किसानों और मजदूरों की आवाज को दबने नहीं दिया जाएगा। प्रदेश के सभी जिलों में संगठन का विस्तार करते हुए जिलाध्यक्षों की नियुक्ति कर मजबूत प्रदेश कार्यकारिणी का गठन किया जाएगा। उन्होंने संघर्षशील किसानों और मजदूरों से संगठन से जुड़ने का आह्वान भी किया।
महापंचायत के दौरान राष्ट्रीय अध्यक्ष इरकान चौधरी और प्रदेश अध्यक्ष पदम सिंह ने गांव सबली निवासी मनीराम कसाना को भारतीय किसान यूनियन संघर्ष का हापुड़ जिलाध्यक्ष मनोनीत किया और उन्हें मनोनयन पत्र सौंपकर संगठन को मजबूत करने की जिम्मेदारी सौंपी।
कार्यक्रम में राष्ट्रीय उपाध्यक्ष नॉफिल चौधरी, इमरान रंगरेज, सलीम प्रधान, साकिब चौधरी, मदनलाल जाटव, अय्यूब सिद्दीकी, राजीव कर्दम, दिनेश जाटव, ओमवीर सिंह, समां परवीन सहित बड़ी संख्या में संगठन के पदाधिकारी, कार्यकर्ता तथा किसान-मजदूर उपस्थित रहे।
विज्ञापन













0 Comments