हापुड़- सपा कार्यालय में गूंजा संविधान बचाने का संकल्प, 2027 में अखिलेश यादव को मुख्यमंत्री बनाने का आह्वान


Report By: Nadeem Naqvi 
हापुड़। समाजवादी पार्टी के जिला कार्यालय, बुलंदशहर रोड पर रविवार को 'आरक्षण दिवस एवं संविधान मान स्तंभ दिवस' कार्यक्रम का आयोजन जिला अध्यक्ष आनंद गुर्जर की अध्यक्षता में किया गया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने भारतीय संविधान एवं आरक्षण की रक्षा का संकल्प लिया। 

कार्यक्रम में मौजूद पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने बाबा साहब डॉ. भीमराव आंबेडकर के संविधान की रक्षा करने तथा शोषित, वंचित और पिछड़े वर्गों के अधिकारों की सुरक्षा के लिए संघर्ष जारी रखने की शपथ ली। कार्यकर्ताओं ने एक स्वर में वर्ष 2027 के विधानसभा चुनाव में समाजवादी पार्टी को मजबूत करने और राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव को मुख्यमंत्री बनाने के लिए पूरी ताकत से जुटने का संकल्प भी दोहराया।

जिला अध्यक्ष आनंद गुर्जर ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी की सरकार संविधान और आरक्षण व्यवस्था पर लगातार प्रहार कर रही है। समाजवादी पार्टी बाबा साहब के संविधान और समाज के अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति के अधिकारों की रक्षा के लिए सड़क से सदन तक संघर्ष करती रहेगी। 

सपा जिलाध्यक्ष एडवोकेट आनंद गुर्जर ने कहा कि दिल्ली के जंतर-मंतर पर अपने भविष्य और अधिकारों की लड़ाई लड़ रहे छात्रों की आवाज को दबाना लोकतंत्र के लिए दुर्भाग्यपूर्ण है। उन्होंने कहा कि छात्रों के आंदोलन के बीच शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र यादव द्वारा दिया गया इस्तीफा इस बात का प्रमाण है कि सरकार शिक्षा व्यवस्था और युवाओं के मुद्दों पर पूरी तरह विफल रही है। उन्होंने आरोप लगाया कि भर्ती, परीक्षा और शिक्षा व्यवस्था लगातार अव्यवस्था का शिकार रही है, जिसके कारण लाखों छात्र सड़कों पर उतरने को मजबूर हुए। समाजवादी पार्टी छात्रों और युवाओं के संघर्ष के साथ मजबूती से खड़ी है तथा उनकी मांगों का समर्थन करती है। सरकार को छात्रों की आवाज सुननी चाहिए और उनकी समस्याओं का शीघ्र समाधान करना चाहिए।

कार्यक्रम में राजेश यादव, मोहसिन सलमानी, रोहित जाटव, तनवीर अहमद, पुरुषोत्तम वर्मा, रेशमा यादव, अफसाना चौधरी, यसी यादव, अरुण ढाका, आदेश गोस्वामी, तेजपाल प्रमुख, शिवकुमार यादव, यादइलाही, श्याम सुंदर, अनुज सिरोही, मेघराज सिंह, दीक्षित शर्मा, सांबर सैफी, राजीव, अमन, अभिषेक शर्मा, हसरत, मुजाहिद, आमिर, नईमुद्दीन, दीपिका चुग, रूबी यादव, कमर कुरैशी समेत बड़ी संख्या में समाजवादी पार्टी के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Post a Comment

0 Comments