हापुड़- समाजवादी लोहिया वाहिनी के हापुड़ जिलाध्यक्ष बने अमित शर्मा, संगठन विस्तार की सौंपी जिम्मेदारी


Report By: Nadeem Naqvi 
राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव की अनुमति एवं प्रदेश अध्यक्ष श्यामलाल पाल की संस्तुति पर हुआ मनोनयन, 15 दिन में जिला कार्यकारिणी गठित करने के निर्देश

हापुड़। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव की अनुमति एवं समाजवादी लोहिया वाहिनी के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. राम करन निर्मल द्वारा जारी मनोनयन पत्र के अनुसार अमित शर्मा को समाजवादी लोहिया वाहिनी, हापुड़ का जिलाध्यक्ष नियुक्त किया गया है।

जारी मनोनयन पत्र के मुताबिक अमित शर्मा, पुत्र मुकेश कुमार शर्मा, निवासी ग्राम एवं पोस्ट उपेड़ा, जनपद हापुड़ को संगठन की जिम्मेदारी सौंपते हुए उम्मीद जताई गई है कि उनके नेतृत्व में हापुड़ जिले में समाजवादी लोहिया वाहिनी का संगठन और अधिक मजबूत होगा तथा बड़ी संख्या में युवाओं और कार्यकर्ताओं को समाजवादी पार्टी से जोड़ा जाएगा।

प्रदेश अध्यक्ष डॉ. राम करन निर्मल ने नवनियुक्त जिलाध्यक्ष को निर्देश दिए हैं कि वे पार्टी संविधान के अनुरूप 15 दिनों के भीतर जिला कार्यकारिणी का गठन कर उसकी सूची प्रदेश कार्यालय को उपलब्ध कराएं। साथ ही यह भी सुनिश्चित करने को कहा गया है कि सभी पदाधिकारी एवं सदस्य समाजवादी पार्टी के सक्रिय सदस्य हों।

समाजवादी लोहिया वाहिनी के नवनियुक्त जिलाध्यक्ष अमित शर्मा ने पार्टी का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि पार्टी ने मुझ पर जो विश्वास व्यक्त करते हुए हापुड़ जिलाध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी है, उसके लिए मैं उनका हृदय से आभार व्यक्त करता हूं। मैं विश्वास दिलाता हूं कि पार्टी की नीतियों और विचारधारा को गांव-गांव और घर-घर तक पहुंचाने का कार्य पूरी निष्ठा और ईमानदारी से करूंगा। युवाओं को अधिक से अधिक संख्या में समाजवादी लोहिया वाहिनी से जोड़कर संगठन को मजबूत बनाया जाएगा। पार्टी संविधान के अनुरूप जल्द ही जिला कार्यकारिणी का गठन किया जाएगा और सभी कार्यकर्ताओं को साथ लेकर संगठन को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने का प्रयास रहेगा। आगामी विधानसभा चुनावों में समाजवादी पार्टी को मजबूत करने के लिए पूरी ताकत से काम करेंगे।

मनोनयन के बाद समाजवादी पार्टी और लोहिया वाहिनी के कार्यकर्ताओं में उत्साह का माहौल है। पार्टी नेताओं ने अमित शर्मा को नई जिम्मेदारी के लिए शुभकामनाएं देते हुए विश्वास व्यक्त किया कि उनके नेतृत्व में संगठन को नई मजबूती मिलेगी और पार्टी की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई जाएगी।

Post a Comment

0 Comments