Report By: Nadeem Naqvi
हापुड़। बहुजन समाज पार्टी (बसपा) ने हापुड़ जिले में बड़ा संगठनात्मक फेरबदल करते हुए जिला अध्यक्ष पद की जिम्मेदारी जगमाल सिंह पाल को सौंप दी है। पार्टी नेतृत्व ने पूर्व जिला अध्यक्ष केपी सिंह को पद से हटाकर यह अहम बदलाव किया है। इस फैसले के बाद जिले की राजनीतिक सरगर्मियां तेज हो गई हैं और संगठन के भीतर नई चर्चाएं शुरू हो गई हैं।
नवनियुक्त जिला अध्यक्ष जगमाल सिंह पाल का पार्टी कार्यकर्ताओं ने फूल-मालाएं पहनाकर गर्मजोशी से स्वागत किया। कार्यकर्ताओं ने मिठाई बांटकर खुशी का इजहार किया और नए नेतृत्व में संगठन को और अधिक मजबूत बनाने का भरोसा जताया।
जगमाल सिंह पाल ने पार्टी नेतृत्व का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वह बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत करने, कार्यकर्ताओं को सम्मान देने और बसपा की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने के लिए पूरी निष्ठा से कार्य करेंगे। उन्होंने कहा कि सभी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं को साथ लेकर संगठन का विस्तार किया जाएगा।
वहीं, केपी सिंह को जिला अध्यक्ष पद से हटाए जाने को लेकर राजनीतिक गलियारों में विभिन्न तरह की चर्चाएं हो रही हैं। माना जा रहा है कि आगामी चुनावों को देखते हुए बसपा संगठन को नई दिशा और ऊर्जा देने के उद्देश्य से यह बदलाव किया गया है। पार्टी कार्यकर्ताओं का कहना है कि नए नेतृत्व में हापुड़ में बसपा का जनाधार और संगठन दोनों को मजबूती मिलेगी।
इस मौके पर मेरठ मंडल प्रभारी एके कर्दम, हापुड़ विधानसभा प्रत्याशी विपिन दीवान, जिया परवेज, हरि सिंह पाल, रिंकू पाल, दिनेश, ओमवीर, विनोद, सतीश कश्यप, राजेंद्र कश्यप, मनोज सागर राजू जाटव शिवकुमार, गौरव पाल आदि मौजूद रहे।













0 Comments