Report By: Nadeem Naqvi
पदम सिंह जाटव बोले— पीडीए की मजबूती से सामाजिक न्याय और संविधान की रक्षा का संकल्प होगा साकार
हापुड़। गढ़मुक्तेश्वर विधानसभा क्षेत्र के गांव हाजीपुर में समाजवादी पार्टी की ओर से पीडीए (पिछड़ा, दलित और अल्पसंख्यक) चौपाल का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के विचारों, समाजवादी नीतियों और पीडीए की अवधारणा को ग्रामीणों तक विस्तार से पहुंचाया गया।
इस अवसर पर गढ़मुक्तेश्वर विधानसभा से पदम सिंह जाटव ने कहा कि समाजवादी पार्टी सामाजिक न्याय, संविधान की रक्षा और सभी वर्गों के सम्मान के लिए लगातार संघर्ष कर रही है। उन्होंने कहा कि पीडीए चौपाल का उद्देश्य गांव-गांव जाकर लोगों को पार्टी की नीतियों से जोड़ना तथा पिछड़े, दलित, अल्पसंख्यक एवं वंचित समाज की आवाज़ को मजबूत करना है।
चौपाल में मौजूद ग्रामीणों और कार्यकर्ताओं से आगामी समय में संगठन को और मजबूत बनाने तथा अधिक से अधिक लोगों को समाजवादी विचारधारा से जोड़ने का आह्वान किया गया। कार्यक्रम के दौरान स्थानीय लोगों ने भी अपनी समस्याएं रखीं, जिनके समाधान के लिए संघर्ष का भरोसा दिलाया गया।
कार्यक्रम में समाजवादी पार्टी के पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे।
विज्ञापन...













0 Comments