Report By: Nadeem Naqvi
हापुड़। जंतर-मंतर पर प्रस्तावित कार्यक्रम के दौरान कांग्रेस नेताओं को कथित रूप से 72 घंटे से ऊपर हाउस अरेस्ट किए जाने के मामले ने तूल पकड़ लिया है। शुक्रवार को कांग्रेस के जिलाध्यक्ष राकेश त्यागी ने पार्टी के अन्य पदाधिकारियों के साथ एसपी कुंवर ज्ञानंजय सिंह से मुलाकात कर पूरे घटनाक्रम पर आपत्ति जताई और इस कार्रवाई को लेकर विस्तृत चर्चा की।
जिला अध्यक्ष राकेश त्यागी ने आरोप लगाया कि बिना किसी स्पष्ट कारण के उन्हें और अन्य कांग्रेस पदाधिकारियों को तीन दिनों तक घरों में ही रोककर रखा गया, जिससे उनकी लोकतांत्रिक गतिविधियां प्रभावित हुईं। उन्होंने कहा कि शांतिपूर्ण तरीके से अपनी बात रखना प्रत्येक नागरिक का संवैधानिक अधिकार है और इस प्रकार की कार्रवाई लोकतांत्रिक मूल्यों के विपरीत है।
उन्होंने एसपी से इस मामले की निष्पक्ष समीक्षा कराने तथा भविष्य में ऐसी स्थिति दोबारा उत्पन्न न होने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश जारी करने की मांग की। वहीं एसपी ने कांग्रेस प्रतिनिधिमंडल की बात सुनते हुए मामले की जानकारी ली और नियमानुसार आवश्यक कार्रवाई का आश्वासन दिया। कांग्रेस नेताओं ने कहा कि यदि उनकी शिकायत पर उचित कार्रवाई नहीं हुई तो पार्टी आगे की रणनीति तय करेगी।













0 Comments