Report By: Nadeem Naqvi
हापुड़। समाजवादी पार्टी के नेता दिग्विजय शिशोदिया ने शनिवार को धौलाना विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न गांवों में जनसंपर्क अभियान चलाया। इस दौरान उन्होंने आजमपुर, पिलखुवा, समाना, कमरुद्दीन नगर, नंगला काशी, धौलाना और शोलाना समेत कई गांवों में पहुंचकर ग्रामीणों से संवाद किया।
जनसंपर्क के दौरान दिग्विजय शिशोदिया ने ग्रामीणों से स्थानीय समस्याओं और क्षेत्र के विकास को लेकर चर्चा की। उन्होंने लोगों की समस्याएं सुनीं और उनके समाधान के लिए हरसंभव प्रयास करने का भरोसा दिलाया। ग्रामीणों ने भी क्षेत्र से जुड़े विभिन्न मुद्दों को उनके सामने रखा।
दिग्विजय शिशोदिया ने कहा कि जनता से सीधा संवाद ही राजनीति की सबसे मजबूत कड़ी है। गांव-गांव जाकर लोगों की समस्याओं को समझना और उनके बीच रहकर उनकी आवाज उठाना उनकी प्राथमिकता है। धौलाना क्षेत्र के विकास, युवाओं को रोजगार, किसानों की समस्याओं और मूलभूत सुविधाओं को लेकर समाजवादी पार्टी लगातार जनता के बीच अपनी बात रख रही है।
उन्होंने कहा कि आगामी समय में भी क्षेत्र के प्रत्येक गांव में जनसंपर्क का सिलसिला जारी रहेगा और लोगों की समस्याओं को प्रमुखता से उठाया जाएगा। इस दौरान बड़ी संख्या में ग्रामीण और समर्थक मौजूद रहे।
विज्ञापन


0 Comments