हापुड़- चितौड़ा में पीडीए पंचायत के जरिए ग्रामीणों से संवाद, पदम सिंह जाटव बोले- जनसमस्याओं का समाधान हमारी प्राथमिकता, सपा नेता ने संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने और पीडीए की विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाने का लिया संकल्प


Report By: Nadeem Naqvi 
हापुड़। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के दिशा-निर्देशों के तहत सोमवार को गढ़मुक्तेश्वर विधानसभा क्षेत्र के ग्राम चितौड़ा में पीडीए पंचायत का आयोजन किया गया। सपा जिला उपाध्यक्ष एवं गढ़मुक्तेश्वर विधानसभा के भावी प्रत्याशी पदम सिंह जाटव ने ग्रामीणों से संवाद करते हुए उनकी समस्याएं सुनीं और उनके समाधान को लेकर चर्चा की।
पंचायत के दौरान ग्रामीणों ने सड़क, बिजली, पानी, रोजगार, शिक्षा और अन्य स्थानीय समस्याओं से पदम सिंह जाटव को अवगत कराया। उन्होंने संबंधित समस्याओं को गंभीरता से सुनते हुए उनके समाधान के लिए हरसंभव प्रयास करने का भरोसा दिलाया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने संगठन को और अधिक मजबूत बनाने तथा पार्टी की नीतियों को गांव-गांव तक पहुंचाने पर भी चर्चा की।
सपा नेता पदम सिंह जाटव ने कहा, समाजवादी पार्टी का उद्देश्य केवल चुनाव लड़ना नहीं, बल्कि जनता के बीच रहकर उनकी समस्याओं को समझना और उनकी आवाज को मजबूती से उठाना है। पीडीए पंचायत के माध्यम से समाज के सभी वर्गों से सीधा संवाद स्थापित किया जा रहा है। राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के दिशा-निर्देशों पर हम गांव-गांव पहुंचकर लोगों की समस्याएं सुन रहे हैं और संगठन को मजबूत करने का काम कर रहे हैं।
उन्होंने कहा कि गढ़मुक्तेश्वर विधानसभा क्षेत्र में पीडीए की आवाज को गांव-गांव तक पहुंचाने के साथ संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत किया जाएगा। जनता से संवाद, जनसमस्याओं की आवाज और संगठन की मजबूती ही हमारा संकल्प है। पंचायत में बड़ी संख्या में ग्रामीण एवं सपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Post a Comment

0 Comments