हापुड़- इमरान के निधन से गांव नाहल में शोक की लहर, प्रताप सिंह चौहान ने परिजनों को बंधाया ढांढस, शोकाकुल परिवार से मुलाकात कर जताई संवेदना


Report By: Nadeem Naqvi 
हापुड़। धौलाना विधानसभा क्षेत्र के ग्राम नाहल निवासी ताहिर के 37 वर्षीय पुत्र इमरान के आकस्मिक निधन से परिवार और गांव में शोक की लहर दौड़ गई। शुक्रवार को सपा नेता एवं धौलाना विधानसभा क्षेत्र से जुड़े प्रताप सिंह चौहान ने इमरान के आवास पर पहुंचकर शोकाकुल परिजनों से मुलाकात की और अपनी संवेदनाएं व्यक्त कीं।
इस दौरान उन्होंने परिवार के सदस्यों को ढांढस बंधाते हुए दिवंगत इमरान के निधन को परिवार के लिए अपूरणीय क्षति बताया। उन्होंने कहा कि युवा अवस्था में किसी अपने को खोने का दुख बेहद पीड़ादायक होता है। इस कठिन समय में वह परिवार के साथ खड़े हैं और उनकी संवेदनाओं में सहभागी हैं।
प्रताप सिंह चौहान ने कहा कि इमरान के आकस्मिक निधन की खबर बेहद दुखद है। इस दुख की घड़ी में शोकाकुल परिवार के साथ मेरी पूरी संवेदनाएं हैं। ईश्वर दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान करें और परिजनों को इस अपार दुख को सहन करने की शक्ति दें। उन्होंने कहा कि परिवार को जब भी किसी सहयोग की आवश्यकता होगी, वह उनके साथ खड़े रहेंगे।
शोक संवेदना व्यक्त करने के दौरान मशरूफ प्रधान, सद्दाम, पत्रकार सना चौधरी, नाजिम सहित अन्य लोग मौजूद रहे। सभी ने दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना करते हुए परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त की।

Post a Comment

0 Comments