Report By: Nadeem Naqvi
हापुड़। समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता प्रताप सिंह चौहान के जन्मदिन के मौके पर धौलाना विधानसभा क्षेत्र-58 में आयोजित समारोह में कार्यकर्ताओं और समर्थकों की भारी भीड़ जुटी। कार्यक्रम में उमड़े जनसमूह ने समारोह को राजनीतिक उत्साह से भर दिया। समर्थकों ने प्रताप सिंह चौहान का फूल-मालाओं और बुके से स्वागत कर जन्मदिन की बधाई दी।
समारोह स्थल पर सुबह से ही कार्यकर्ताओं के पहुंचने का सिलसिला शुरू हो गया था। जैसे-जैसे भीड़ बढ़ती गई, कार्यक्रम में उत्साह भी नजर आया। समर्थकों ने प्रताप सिंह चौहान के प्रति अपनी आस्था और समर्थन जताते हुए उनके राजनीतिक भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं। इस दौरान आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर भी कार्यकर्ताओं के बीच चर्चाएं होती रहीं।
कार्यक्रम में सपा के हापुड़ जिलाध्यक्ष आनंद गुर्जर समेत पार्टी के कई वरिष्ठ पदाधिकारी और स्थानीय नेता शामिल हुए। जिलाध्यक्ष ने प्रताप सिंह चौहान को जन्मदिन की बधाई देते हुए कहा कि बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं और समर्थकों की मौजूदगी संगठन के प्रति लोगों के जुड़ाव को दर्शाती है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से एकजुट होकर पार्टी को मजबूत करने का आह्वान किया।
समारोह के दौरान कार्यकर्ताओं ने 2027 के उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में धौलाना सीट पर समाजवादी पार्टी की मजबूत स्थिति बनाने और ऐतिहासिक जीत के लिए पूरी ताकत से जुटने का संकल्प लिया।
इस अवसर पर अय्यूब सिद्धिकी, अख्तर मलिक, ठाकुर चन्द्रपाल सिंह, राजा शिशोदिया, शक्ति राणा, आकाश शिशोदिया, पीली यादव, अनिल यादव, जाकिर हुसैन, जावेद प्रधान, नावेद प्रधान, आसिफ, सदाम, गोपाल, मसरूफ प्रधान, वारिस प्रधान, आरिफ प्रधान, जाकिर डबारसी, आविद प्रधान, चौधरी रिफाकत अली प्रधान, इरशाद चौधरी, मलूक प्रधान, परवीन गुर्जर, मोनू यादव, युधिष्ठर यादव, उमेश ठेकेदार, आदिव प्रधान, अबरार वासद, अंकित शर्मा, अनीस प्रधान देहया, हाजी मूसा, अमन सोम, शिवा पंडित और गुलफाम सहित बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता व समर्थक मौजूद रहे।


0 Comments