Report By: Nadeem Naqvi
हापुड़। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के निर्देश पर पार्टी की ओर से गांव-गांव और शहर-शहर पीडीए पंचायत कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। इसी क्रम में मंगलवार को गढ़मुक्तेश्वर विधानसभा क्षेत्र के गांव औरंगाबाद में सपा जिला उपाध्यक्ष एवं विधानसभा क्षेत्र के वरिष्ठ नेता पदम सिंह जाटव ने ग्रामीणों के साथ पीडीए पंचायत के माध्यम से संवाद किया।
पदम सिंह जाटव ने ग्रामीणों से क्षेत्र की समस्याओं और संगठन की मजबूती को लेकर चर्चा की। उन्होंने कार्यकर्ताओं से पार्टी की नीतियों और विचारधारा को गांव-गांव तक पहुंचाने तथा अधिक से अधिक लोगों को संगठन से जोड़ने का आह्वान किया। पंचायत के दौरान आगामी विधानसभा चुनाव 2027 को लेकर भी रणनीति पर चर्चा की गई।
पदम सिंह जाटव ने कहा कि समाजवादी पार्टी की पीडीए पंचायत का उद्देश्य समाज के सभी वर्गों को एकजुट कर उनकी आवाज को मजबूत करना है। उन्होंने कहा कि पार्टी कार्यकर्ता लगातार गांवों में पहुंचकर लोगों से सीधा संवाद कर रहे हैं और उनकी समस्याओं को समझ रहे हैं। आने वाले विधानसभा चुनाव में जनता के बीच समाजवादी पार्टी की नीतियों और अखिलेश यादव के नेतृत्व को लेकर विश्वास बढ़ रहा है। उन्होंने ग्रामीणों और कार्यकर्ताओं से 2027 के विधानसभा चुनाव में सपा प्रत्याशियों के पक्ष में मजबूती से मतदान करने की अपील की। साथ ही अखिलेश यादव को पुनः उत्तर प्रदेश का मुख्यमंत्री बनाने का संकल्प दिलाया।
इस मौके पर प्रवीन नेता जी, नरेश कुमार, विजय डेलीगेट फतह सिंह, सतपाल, संजय, अशोक भारती, कृष्ण कुमार, कर्मवीर, किशनलाल, बुजपाल आदि मौजूद रहे।


0 Comments