Report By: Nadeem Naqvi
हापुड़। महाशिवरात्रि के पावन पर्व पर गढ़ गंगा से गंगाजल लेकर हापुड़ पहुंचे शिवभक्त कांवड़ियों की सेवा के लिए शहर के मोबाइल कारोबारियों ने सराहनीय पहल की। बाटा कंपनी गोल मार्केट में संजय कश्यप मोबाइल रिपेयरिंग सेंटर सहित अन्य मोबाइल दुकानदारों ने कांवड़ियों को ठंडा जल और पेप्सी का वितरण कर उनका स्वागत किया।
इस दौरान संजय कश्यप मोबाइल रिपेयरिंग सेंटर, एचआईटीआई गजेंद्र मोबाइल रिपेयरिंग सेंटर, नितिन मोबाइल वाला, शान मोबाइल रिपेयरिंग सेंटर तथा महर्षि कश्यप मोबाइल रिपेयरिंग सेंटर से जुड़े लोगों ने शिवभक्तों की सेवा में बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।
कांवड़ियों को गर्मी और थकान से राहत देने के लिए ठंडा पानी एवं पेप्सी वितरित की गई। सेवा शिविर में पहुंचे शिवभक्तों ने इस पहल की सराहना करते हुए आयोजकों का आभार जताया।
आयोजकों ने कहा कि शिवभक्तों की सेवा करना सौभाग्य और पुण्य का कार्य है। कांवड़ यात्रा के दौरान दूर-दराज से आने वाले श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए हर संभव सहयोग किया जाएगा।
इस अवसर पर आसपास के लोगों ने भी सेवा कार्य में सहयोग किया। पूरे आयोजन के दौरान ‘हर-हर महादेव’ और ‘बोल बम’ के जयकारों से वातावरण भक्तिमय बना रहा।













0 Comments