हापुड़- श्री मां मंशा देवी मंदिर में शिवभक्त महेश तोमर ने किया जलाभिषेक


Report By: Nadeem Naqvi 
हापुड़। श्रावण मास के पावन अवसर पर बुलंदशहर रोड स्थित श्री मां मंशा देवी मंदिर में शिवभक्त महेश तोमर ने विधि-विधान के साथ भगवान शिव का जलाभिषेक किया। इस दौरान उन्होंने भगवान भोलेनाथ की पूजा-अर्चना कर सुख-समृद्धि एवं क्षेत्र की खुशहाली की कामना की।

जलाभिषेक के दौरान मंदिर परिसर में भक्तिमय वातावरण बना रहा। श्रद्धालुओं ने भगवान शिव के जयकारे लगाए और पूजा-अर्चना कर आशीर्वाद प्राप्त किया। महेश तोमर ने कहा कि सावन माह में भगवान शिव की आराधना करने से मन को शांति मिलती है और भक्तों में नई ऊर्जा का संचार होता है।

मंदिर में सुबह से ही शिवभक्तों की आवाजाही रही। श्रद्धालुओं ने भगवान शिव को गंगाजल, दूध, बेलपत्र, धतूरा एवं पुष्प अर्पित कर पूजा की। मंदिर परिसर में हर-हर महादेव और बम-बम भोले के जयकारों से माहौल भक्तिमय बना रहा।

बुलंदशहर रोड स्थित श्री मां मंशा देवी मंदिर में सावन के दौरान श्रद्धालुओं की आस्था और भक्ति का अद्भुत नजारा देखने को मिला।

Post a Comment

0 Comments