Report By: Nadeem Naqvi
हापुड़। गढ़मुक्तेश्वर विधानसभा क्षेत्र में आयोजित पीडीए चौपाल के माध्यम से पदम सिंह जाटव ने आमजन से रूबरू होकर उनकी समस्याओं और सुझावों को जाना। चौपाल में पहुंचे लोगों ने अपने-अपने क्षेत्र से जुड़े मुद्दे उनके सामने रखे और उनके निराकरण की मांग की।
जनसंवाद के दौरान पदम सिंह जाटव ने लोगों की बातें गंभीरता से सुनीं और कहा कि जनता की समस्याओं को समझने के लिए सीधे उनके बीच पहुंचना जरूरी है। उन्होंने कहा कि क्षेत्र के विकास से जुड़े मुद्दों को प्राथमिकता के साथ उठाया जाएगा और संबंधित अधिकारियों के समक्ष भी समस्याएं रखी जाएंगी।
चौपाल में स्थानीय सुविधाओं, विकास कार्यों, रोजगार, शिक्षा, सड़क, बिजली और अन्य जनहित से जुड़े विषयों पर लोगों ने अपनी बात रखी। पदम सिंह जाटव ने कहा कि जनता के साथ लगातार संवाद बनाए रखना ही उनकी प्राथमिकता है।
उन्होंने कार्यकर्ताओं से भी आह्वान किया कि वे गांव-गांव जाकर लोगों की समस्याओं को समझें और जरूरतमंदों की आवाज को उचित मंच तक पहुंचाने में सहयोग करें। चौपाल के दौरान मौजूद लोगों ने जनसंवाद की पहल का स्वागत किया और क्षेत्र की समस्याओं को प्रमुखता से उठाने की बात कही।
विज्ञापन













0 Comments