हापुड़- अमीर के आकस्मिक निधन से देहरा गांव में शोक की लहर, सपा नेता प्रताप सिंह चौहान ने घर पहुंचकर जताई संवेदना, परिजनों से मिलकर बंधाया ढांढस, बोले- दुख की इस घड़ी में परिवार के साथ खड़ा है पूरा समाज


Report By: Nadeem Naqvi 
हापुड़। विधानसभा क्षेत्र धौलाना-58 के ग्राम देहरा निवासी अमीर पुत्र वहीर के आकस्मिक निधन से गांव में शोक की लहर दौड़ गई। अमीर के निधन की सूचना मिलने पर समाजवादी पार्टी के नेता प्रताप सिंह चौहान उनके निवास स्थान पर पहुंचे और शोक संतप्त परिजनों से मुलाकात कर अपनी गहरी संवेदनाएं व्यक्त कीं। उन्होंने परिवार के सदस्यों को ढांढस बंधाते हुए इस कठिन समय में उनके साथ खड़े रहने का भरोसा दिलाया।
इस दौरान प्रताप सिंह चौहान ने कहा कि किसी प्रियजन का अचानक दुनिया से चले जाना परिवार के लिए बेहद पीड़ादायक क्षण होता है। उन्होंने कहा कि दुख की इस घड़ी में शब्दों से पीड़ा को कम नहीं किया जा सकता, लेकिन समाज और शुभचिंतकों का साथ परिवार को इस कठिन समय से गुजरने की हिम्मत जरूर देता है। उन्होंने ईश्वर से प्रार्थना करते हुए कहा कि दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान करें और शोकाकुल परिवार को इस अपार दुख को सहन करने की शक्ति दें।
प्रताप सिंह चौहान ने परिजनों के साथ कुछ समय बिताया और दिवंगत अमीर के प्रति श्रद्धांजलि अर्पित की। उनके पहुंचने पर परिवार के सदस्यों ने भी अपनी पीड़ा साझा की। मौके पर मौजूद लोगों ने भी दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की और परिवार को सांत्वना दी।

शोक सभा में राशिद चेयरमैन, अनीश ठेकेदार, अकील ठेकेदार, रहीस ठेकेदार, सद्दाम सहित क्षेत्र के अन्य गणमान्य एवं ग्रामीण मौजूद रहे। सभी ने अमीर के निधन पर गहरा दुख व्यक्त करते हुए शोक संतप्त परिवार के प्रति संवेदना प्रकट की।

गांव में अमीर के आकस्मिक निधन की खबर से माहौल गमगीन रहा। बड़ी संख्या में ग्रामीण एवं परिचित परिवार को सांत्वना देने के लिए उनके आवास पर पहुंचे। इस दौरान सभी ने दिवंगत आत्मा की शांति तथा परिजनों को दुख सहने की शक्ति प्रदान करने की कामना की।

Post a Comment

0 Comments