Report By:Nadeem Naqvi
हापुड़। असौड़ा स्थित हितकारी फार्म हाउस में रविवार को कांग्रेस के “संगठन सृजन अभियान” के तहत समीक्षा बैठक आयोजित की गई। कार्यक्रम में एआईसीसी आब्जर्वर चेतन चौहान मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। उनके साथ पीसीसी आब्जर्वर रिजवान कुरैशी, नरेंद्र चौहान और पंकज तेजानिया भी मौजूद रहे।
कांग्रेस जिलाध्यक्ष राकेश त्यागी और शहर अध्यक्ष इरफान अहमद के संयुक्त नेतृत्व में कार्यकर्ता निजामपुर बाईपास पर एकत्र हुए, जहां पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं ने चेतन चौहान का फूल-मालाओं से स्वागत किया। इसके बाद कार्यक्रम स्थल पर प्रेस वार्ता आयोजित की गई।
कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए एआईसीसी आब्जर्वर चेतन चौहान ने कहा कि उत्तर प्रदेश के सभी 75 जिलों में संगठन सृजन अभियान चलाया जा रहा है। अभियान का उद्देश्य प्रत्येक जिले में कांग्रेस संगठन की जमीनी स्थिति का आकलन करना और उसकी मजबूती को परखना है। उन्होंने बताया कि अगले सात दिनों तक हापुड़ में विधानसभा और ब्लॉक स्तर पर बैठकें आयोजित की जाएंगी। इस दौरान जिलाध्यक्ष और शहर अध्यक्ष पद के लिए इच्छुक कार्यकर्ताओं से आवेदन भी लिए जाएंगे।
कांग्रेस जिलाध्यक्ष राकेश त्यागी ने कहा कि पार्टी का लक्ष्य 2027 के विधानसभा चुनाव में उत्तर प्रदेश में कांग्रेस की सरकार बनाना और 2029 के लोकसभा चुनाव में राहुल गांधी को प्रधानमंत्री बनाना है।













0 Comments