हापुड़- रामवती देवी की तेहरवीं में पहुंचे सपा नेता प्रताप सिंह चौहान, जताई गहरी संवेदना


Report By: Nadeem Naqvi 
हापुड़। विधानसभा धौलाना (58) के ग्राम कमरुद्दीननगर (केडी नगर) निवासी महिपाल सिंह की धर्मपत्नी स्वर्गीय रामवती देवी की तेहरवीं एवं शोकसभा का आयोजन बुधवार को किया गया। शोकसभा में क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों, सामाजिक कार्यकर्ताओं, गणमान्य नागरिकों और बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने पहुंचकर दिवंगत पुण्यात्मा को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। इस दौरान माहौल पूरी तरह गमगीन रहा और उपस्थित लोगों ने शोकाकुल परिवार को ढांढस बंधाते हुए हर संभव सहयोग का भरोसा दिलाया।
शोकसभा में सपा के वरिष्ठ नेता प्रताप सिंह चौहान भी पहुंचे। उन्होंने स्वर्गीय रामवती देवी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी और महिपाल सिंह समेत परिवार के अन्य सदस्यों से मुलाकात कर अपनी गहरी संवेदनाएं व्यक्त कीं। उन्होंने कहा कि किसी अपने को खोने का दुख शब्दों में व्यक्त नहीं किया जा सकता। उन्होंने दिवंगत आत्मा की शांति तथा शोक संतप्त परिवार को इस कठिन समय में धैर्य और शक्ति प्रदान करने के लिए ईश्वर से प्रार्थना की।
सपा नेता प्रताप सिंह चौहान ने कहा—

“स्वर्गीय रामवती देवी जी का निधन परिवार के लिए ही नहीं, बल्कि पूरे क्षेत्र के लिए अपूरणीय क्षति है। उनका सरल, सहज और मृदुभाषी स्वभाव लोगों के दिलों में हमेशा जीवित रहेगा। आज उनकी तेहरवीं एवं शोकसभा में शामिल होकर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित करना मेरे लिए भी भावुक क्षण है। इस दुख की घड़ी में मैं महिपाल सिंह जी और उनके पूरे परिवार के साथ खड़ा हूं। किसी प्रियजन को खोने की पीड़ा को शब्दों में व्यक्त करना संभव नहीं है और इस अपूरणीय क्षति की भरपाई भी नहीं की जा सकती। ईश्वर दिवंगत पुण्यात्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान प्रदान करें तथा शोकाकुल परिवार को इस कठिन समय को सहन करने की शक्ति, धैर्य और संबल दें। मेरी संवेदनाएं सदैव परिवार के साथ हैं।”
शोकसभा के दौरान उपस्थित लोगों ने स्वर्गीय रामवती देवी के सरल एवं सहज व्यक्तित्व को याद किया। ग्रामीणों ने कहा कि उनका व्यवहार सभी के प्रति आत्मीय रहा और उनके निधन से परिवार के साथ-साथ परिचितों एवं क्षेत्र के लोगों में भी शोक की लहर है।
इस अवसर पर हरिओम चौहान जिला पंचायत सदस्य, नेत्रपाल प्रधान, बबली प्रधान, महेश रावत, तेजपाल सिंह, मदनपाल सिंह सहित क्षेत्र के अनेक जनप्रतिनिधि, गणमान्य नागरिक, सामाजिक कार्यकर्ता एवं बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे।

शोकसभा के अंत में उपस्थित सभी लोगों ने दो मिनट का मौन रखकर स्वर्गीय रामवती देवी की आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की और शोक संतप्त परिवार को इस अपार दुख को सहन करने की शक्ति मिलने की कामना की।

Post a Comment

0 Comments