Report By: Nadeem Naqvi
हापुड़। गढ़मुक्तेश्वर विधानसभा क्षेत्र में समाजवादी पार्टी ने आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर जनसंपर्क गतिविधियां बढ़ा दी हैं। इसी क्रम में सपा नेता पदम सिंह जाटव ने गांव शेरपुर में ग्रामीणों के बीच पहुंचकर संवाद किया। उन्होंने लोगों से क्षेत्र की समस्याओं, विकास कार्यों और मौजूदा राजनीतिक परिस्थितियों पर चर्चा करते हुए समाजवादी पार्टी की नीतियों से अवगत कराया।
ग्रामीणों को संबोधित करते हुए पदम सिंह जाटव ने कहा कि समाजवादी पार्टी केवल चुनाव के समय जनता के बीच आने में विश्वास नहीं रखती, बल्कि लगातार गांव-गांव जाकर लोगों की बात सुनने और उनकी समस्याओं को समझने का प्रयास कर रही है। उन्होंने सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव की नीतियों और विचारों को जनहित से जोड़ते हुए पार्टी को मजबूत बनाने की अपील की।
पदम सिंह जाटव ने कहा, “2027 का चुनाव हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण है। इस बार हमारा लक्ष्य केवल चुनाव मैदान में उतरना नहीं, बल्कि जनता के विश्वास और कार्यकर्ताओं की मेहनत के दम पर जीत हासिल करना है। गांवों में जिस तरह लोगों का समर्थन और संवाद मिल रहा है, उससे स्पष्ट है कि जनता बदलाव के लिए तैयार है। समाजवादी पार्टी किसान, नौजवान, मजदूर और आम आदमी के मुद्दों को लेकर मजबूती से अपनी लड़ाई जारी रखेगी।”


0 Comments