Report By: Nadeem Naqvi
हापुड़। कांवड़ यात्रा को शांतिपूर्ण, सुरक्षित एवं व्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने के उद्देश्य से पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूत कर दिया है। गुरुवार को एसपी कुंवर ज्ञानंजय सिंह ने पुलिस कार्यालय परिसर से 17 कांवड़ मोबाइल बाइक को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। ये मोबाइल टीमें पूरे कांवड़ मार्ग पर लगातार गश्त कर श्रद्धालुओं की सुरक्षा और यातायात व्यवस्था पर नजर रखेंगी।
एसपी ने ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों को निर्देश दिए कि वे कांवड़ मार्ग, प्रमुख चौराहों, भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों और संवेदनशील स्थानों पर पूरी सतर्कता के साथ तैनात रहें। उन्होंने कहा कि किसी भी प्रकार की सूचना मिलने पर तत्काल कार्रवाई सुनिश्चित की जाए और श्रद्धालुओं को हर संभव सहायता उपलब्ध कराई जाए।
एसपी कुंवर ज्ञानंजय सिंह ने कहा कि कांवड़ यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं की सुरक्षा हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है। इसके लिए 17 कांवड़ मोबाइल बाइक टीमों को सक्रिय किया गया है, जो लगातार पेट्रोलिंग करेंगी। सभी पुलिसकर्मियों को निर्देश दिए गए हैं कि वे पूरी मुस्तैदी के साथ ड्यूटी करें, यातायात व्यवस्था सुचारु बनाए रखें और किसी भी आपात स्थिति में तत्काल प्रभावी कार्रवाई करें। हमारा प्रयास है कि कांवड़ यात्रा शांतिपूर्ण, सुरक्षित और व्यवस्थित वातावरण में संपन्न हो।













0 Comments