Report By: Nadeem Naqvi
हापुड़। धौलाना विधानसभा क्षेत्र में समाजवादी पार्टी के कैंप कार्यालय पर सोमवार को परम पावन माता रानी के भव्य भंडारे और भूमि पूजन का आयोजन श्रद्धा एवं भक्तिभाव के साथ संपन्न हुआ। कार्यक्रम में क्षेत्र के गणमान्य लोगों, स्थानीय नागरिकों और सपा कार्यकर्ताओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। श्रद्धालुओं ने माता रानी के दर्शन कर प्रसाद ग्रहण किया और सुख-समृद्धि की कामना की।
इस अवसर पर सपा नेता प्रताप सिंह चौहान ने कार्यक्रम में पहुंचे सभी क्षेत्रवासियों और कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि माता रानी की कृपा से आयोजित इस पावन कार्यक्रम में जिस तरह क्षेत्र की जनता ने सहभागिता की, वह उनके लिए बेहद भावुक और गौरवपूर्ण क्षण है।
प्रताप सिंह चौहान ने कहा, "धौलाना विधानसभा क्षेत्र की जनता का स्नेह, आशीर्वाद और विश्वास मेरे लिए अनमोल है। भंडारे और भूमि पूजन के अवसर पर आप सभी ने जिस आत्मीयता के साथ पहुंचकर अपना प्यार दिया, उसके लिए मैं हृदय की गहराइयों से आभार व्यक्त करता हूं। जनता का यह अटूट विश्वास ही मुझे निरंतर जनसेवा करने की प्रेरणा देता है।"
उन्होंने आगे कहा कि क्षेत्र की जनता के सुख-दुख में सहभागी बनना और उनकी उम्मीदों पर खरा उतरना उनकी प्राथमिकता है। जनता से मिलने वाला स्नेह उन्हें पूरी निष्ठा के साथ समाज और क्षेत्र की सेवा करने की ऊर्जा प्रदान करता है। उन्होंने कार्यक्रम को सफल बनाने वाले सभी सहयोगियों और कार्यकर्ताओं का भी धन्यवाद किया।
विज्ञापन


0 Comments