Report By: Nadeem Naqvi
हापुड़। आगामी विधानसभा चुनाव 2027 को लेकर समाजवादी पार्टी ने जमीनी स्तर पर जनसंपर्क और संवाद का सिलसिला तेज कर दिया है। इसी क्रम में सपा नेता प्रताप सिंह चौहान ने विधानसभा क्षेत्र धौलाना-58 के गांव निधावली में भाई वसीम के यहां आयोजित बैठक में पहुंचकर क्षेत्र के लोगों से संवाद किया।
बैठक में गांव के बुजुर्गों, युवाओं और सम्मानित लोगों के साथ आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर चर्चा की गई। इस दौरान ग्रामीणों ने समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव की नीतियों और विचारधारा में विश्वास जताते हुए आगामी चुनाव में पार्टी को अपना समर्थन देने की बात कही।
सपा नेता प्रताप सिंह चौहान ने कहा कि गांव-गांव पहुंचकर लोगों से संवाद करना ही राजनीति का असली उद्देश्य है। क्षेत्र के बुजुर्गों का आशीर्वाद और युवाओं का उत्साह समाजवादी पार्टी की सबसे बड़ी ताकत है। जनता अब बदलाव के लिए तैयार है और 2027 में समाजवादी पार्टी की नीतियों को मजबूत करने का काम करेगी। उन्होंने कहा कि अखिलेश यादव के नेतृत्व में प्रदेश के विकास, रोजगार, शिक्षा और सामाजिक न्याय को लेकर पार्टी लगातार जनता के बीच अपनी बात रख रही है।
उन्होंने कहा कि धौलाना विधानसभा क्षेत्र के प्रत्येक गांव में लोगों से सीधे संवाद कर उनकी समस्याओं और अपेक्षाओं को समझा जाएगा। पार्टी कार्यकर्ता पूरी मजबूती के साथ जनता के बीच रहकर संगठन को मजबूत करने में जुटे हैं।


0 Comments