Report By: Nadeem Naqvi
हापुड़। गढ़मुक्तेश्वर विधानसभा क्षेत्र के गांव बनखंडा में मंगलवार को समाजवादी पार्टी की ओर से आयोजित पीडीए चौपाल में पार्टी कार्यकर्ताओं ने ग्रामीणों के बीच पहुंचकर जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों पर संवाद किया। चौपाल के जरिए सपा की नीतियों और राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के विचारों को ग्रामीणों तक पहुंचाया गया।
सपा नेता पदम सिंह जाटव ने कहा कि पार्टी का जनसंपर्क अभियान लगातार गांवों की ओर बढ़ रहा है। उन्होंने कहा कि पीडीए चौपाल का मकसद जनता से सीधे जुड़ना, उनकी समस्याओं को सुनना और सामाजिक न्याय तथा समान भागीदारी के मुद्दों को मजबूती से उठाना है।
उन्होंने ग्रामीणों से बातचीत करते हुए कहा कि समाजवादी पार्टी समाज के हर वर्ग को साथ लेकर आगे बढ़ने की राजनीति में विश्वास रखती है। गांवों में चौपालों के माध्यम से लोगों की समस्याओं और उनके सुझावों को जाना जा रहा है, ताकि जनहित से जुड़े मुद्दों को प्रभावी ढंग से उठाया जा सके।
चौपाल में ग्रामीणों ने सड़क, रोजगार, शिक्षा, विकास कार्यों सहित स्थानीय स्तर की विभिन्न समस्याओं को सामने रखा। सपा नेता ने ग्रामीणों की बात सुनते हुए उनकी समस्याओं को संबंधित स्तर पर उठाने का भरोसा दिलाया।


0 Comments