Report By:Nadeem Naqvi
हापुड़। गढ़मुक्तेश्वर विधानसभा क्षेत्र-60 के गांव माधापुर में समाजवादी पार्टी की ओर से पीडीए पंचायत का आयोजन किया गया। पंचायत में समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता पदम सिंह जाटव ने ग्रामीणों से संवाद करते हुए सामाजिक, राजनीतिक और स्थानीय मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की।
पीडीए पंचायत में बड़ी संख्या में ग्रामीणों और सपा कार्यकर्ताओं ने भाग लिया। इस दौरान ग्रामीणों ने क्षेत्र की विभिन्न समस्याओं को प्रमुखता से उठाया। सड़क, बिजली, पानी, शिक्षा, रोजगार और विकास कार्यों से जुड़े मुद्दों पर भी चर्चा हुई।
सपा नेता पदम सिंह जाटव ने कहा कि समाजवादी पार्टी पीडीए यानी पिछड़ा, दलित और अल्पसंख्यक समाज के अधिकारों और सम्मान की लड़ाई को लगातार मजबूती से आगे बढ़ा रही है। उन्होंने कहा कि गांव-गांव जाकर लोगों से संवाद करना और उनकी समस्याओं को समझना पीडीए पंचायत का प्रमुख उद्देश्य है।
उन्होंने ग्रामीणों से आपसी भाईचारा मजबूत रखने तथा अपने अधिकारों के प्रति जागरूक रहने का आह्वान किया। साथ ही कहा कि क्षेत्र की जनता की समस्याओं को उचित मंच पर उठाकर उनके समाधान के लिए हरसंभव प्रयास किया जाएगा।













0 Comments